Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • त्योहारों को लेकर बाजार में रही ग्राहकों की भीड़
  • हरिद्वार

त्योहारों को लेकर बाजार में रही ग्राहकों की भीड़

RNS INDIA NEWS 30/07/2020
default featured image

रुडकी। बकरीद और रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर गुरुवार को लक्सर नगर के बाजारों में भीड़ दिखी। नगर के अलावा देहात क्षेत्र से आए लोगों ने राखियों के साथ ही कपड़े, मिठाइयां, कॉस्मेटिक्स, बर्तन, प्लास्टिक और गिफ्ट के सामान की जमकर खरीदारी की। लॉकडाउन के बाद सर्राफे की दुकानों पर भी पहली बार ग्राहक दिखाई दिए। 1 अगस्त को बकरीद और इसके दो दिन बाद 3अगस्त में रक्षाबंधन का त्योहार पड़ रहा है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते सरकार ने इस महीने से हरिद्वार सहित चार जिलों में शनिवार, रविवार का लॉकडाउन घोषित कर रखा है। हालांकि त्योहारों के मद्देनजर मुख्यमंत्री इस हफ्ते लॉकडाउन में रियायत की बात कह चुके हैं, पर प्रशासन ने अभी इस बाबत कोई आदेश जारी नहीं किया है। लिहाजा दुकानदारों के साथ ही खरीदार भी असमंजस में हैं। दो दिन बाजार बंद रहने की संभावना के चलते गुरुवार को बाजार में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी। दुकानदार संजय प्रजापति, सन्नी तायल, अनिल सरवालिया ने बताया कि राखियों के साथ ही कॉस्मेटिक्स के सामान की सबसे ज्यादा खरीदारी हुई है। गिफ्ट आइटम, प्लास्टिक सामान, बर्तन की दुकानों पर भी काफी ग्राहक पहुंचे। लॉकडाउन के बाद सर्राफे की दुकानों पर भी पहली बार मामूली रौनक दिखाई दी। स्वीट्स शाप के मालिक राहुल ने बताया कि मिठाई की दुकान पर भीड़ लगने से रोकने के लिए रस्सी बांधी गई थी। ताकि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन न करें। रेडीमेड कपड़ा व्यापारी सलमान, संदीप अरोड़ा ने बताया कि मास्क पहनकर आए ग्राहकों को ही दुकान के भीतर आने दिया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में घुसकर सास-बहू से मारपीट
Next: खेड़ी में नीलामी प्रक्रिया की जांच को पहुंचे डीपीआरओ

Related Post

default featured image
  • देहरादून
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिला अधिकारों व यूसीसी पर कार्यशाला, कानूनी जागरूकता पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़क पर सवर्ण समाज

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज
  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.