Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • क्रेच केंद्रों में मिलेंगी डे-बोर्डिंग जैसी सुविधाएं
  • देहरादून

क्रेच केंद्रों में मिलेंगी डे-बोर्डिंग जैसी सुविधाएं

RNS INDIA NEWS 28/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश में आने वाले समय में क्रेच केंद्रों को डे-बोर्डिंग की तर्ज पर संचालित किया जाएगा। इन केंद्रों में तमाम तरह की मूलभूत सुविधाएं जुटाई जाएंगी। इसके साथ ही आबकारी विभाग की ओर से मिलने वाली एक प्रतिशत सेस की धनराशि के खर्च के लिए नियमावली तैयार की जाएगी, जिसे अनुमोदन के लिए कैबिनेट में लाया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक में दिशा-निर्देश दिए। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश की कामकाजी महिलाओं के छ़ह माह से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की देखभाल के लिए केंद्र सरकार की क्रेच योजना के तहत प्रदेश में 34 आंगनबाड़ी कम क्रेच केंद्र खोले जाने की स्वीकृति मिली है। शुरूआत में प्रदेश के दो जिलों देहरादून और हरिद्वार के दो आगंनबाड़ी केंद्रों को मॉडल क्रेच केंदों के रूप में संचालित किया जाएगा। इनके सफल संचालन के बाद अन्य स्वीकृत केंद्रों को भी अपग्रेड किया जाएगा। इन केंद्रों में सभी प्रकार की मूलभूत सूविधाएं प्रदान की जाएंगी, जो डे बोर्डिंग की तरह संचालित होंगे। मंत्री ने कहा कि एकल महिला योजना को लेकर कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है, जिस पर वित्त विभाग की ओर से परिक्षण के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा आबकारी विभाग से मिलने वाले एक प्रतिशत सेस के रूप में अनुपूरक बजट में करीब आठ करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसके उपयोग को लेकर नियमावली तैयार करते हुए आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में सचिव चन्द्रेश कुमार यादव, अपर सचिव प्रशांत आर्य, राज्य नोडल अधिकारी आरती बालोदी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बधाई लेने वाले किन्नर समाज के लिए जारी हो एसओपी
Next: 8वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में उत्तराखण्ड को 4 कांस्य पदक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़: भीड़ ने आरोपी को धुना

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ, 15 तक चलेगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.