Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • क्रेजी मेला 2023: लोक गायक करिश्मा शाह, रोहन भारद्वाज ने बिखेरा सुरों का जादू
  • उत्तराखंड

क्रेजी मेला 2023: लोक गायक करिश्मा शाह, रोहन भारद्वाज ने बिखेरा सुरों का जादू

RNS INDIA NEWS 24/01/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित क्रेजी मेला 2023 के दूसरे दिन हल्की बूंदाबादी होने के बावजूद लोक गायक रोहन भारद्वाज और करिश्मा शाह की प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर थिरके। दूसरे दिन क्रेजी मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और सुबोध उनियाल ने संयुक्त रूप से किया। मेले के सफल आयोजन के लिए क्रेजी टीम के सभी सदस्यों की पीठ थपथपाई। कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि युवाओं के द्वारा आयोजित यह भव्य आयोजन प्रशंसनीय है। पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी और क्रेजी फेडरेशन के सदस्यों ने बुके देकर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। क्रेजी फेडरेशन अध्यक्ष मनीष डिमरी ने बताया कि दूसरे दिन मेले में अन्तर्विद्यालयी वॉलीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। दोपहर बाद स्थानीय प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा। देर शाम तक रोहन भारद्वाज और करिश्मा शाह की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। आलम यह रहा कि बूंदाबादी के बावजूद देर शाम तक दर्शक थिरकते नजर आए। मौके पर मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, शिवमूर्ति कंडवाल, सभासद गजेंद्र सजवाण, वीरेंद्र चौहान, सुभाष चौहान, विकास सेमवाल, राकेश सेंगर, महावीर खरोला, बीना जोशी, अर्चित पांडे, अजय रमोला, जगमोहन कुड़ियाल, शंकर नौटियाल, जगवीर नेगी, पंकज सेमवाल, जितेंद्र रावत, कैलाश जोशी, सुधा बिष्ट, सोनू भट्ट, बिंदेश्वरी उनियाल, प्रमोद उनियाल, नवीन द्विवेदी, संतोष डबराल, जतिन रावत, प्रदीप रावत, रोहित गोडियाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला समेत पांच लोगों पर लगाया गैंगस्टर
Next: ध्वजारोहण के साथ हुआ वसंतोत्सव का आगाज

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.