Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोविड से हुई मौतों पर भाजपा विधायक ने ही उठाए सरकार पर सवाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कोविड से हुई मौतों पर भाजपा विधायक ने ही उठाए सरकार पर सवाल

RNS INDIA NEWS 17/06/2022
rns featured image new

देहरादून। कोविड काल में आक्सीजन की कमी से एक भी मौत न होने के सरकार के दावे पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने ही सवाल उठा दिया। रुड़की के एक अस्पताल में कोविड काल में हुई मौतों के लिए सरकारी जांच रिपेार्ट को सवाल उठाते हुए बत्रा ने कहा कि मौत वास्तव में आक्सीजन की कमी और लापरवाही के कारण हुईं थी।

सरकार को पूर्व में की गई जांच की भी उच्च स्तरीय जांच करनी चाहिए। पार्टी विधायक के तेवरों से एक बार को सरकार असहज हो गई थी। इस बीच विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के अगला प्रश्न आमंत्रित कर लेने से यह विषय रह गया। कांग्रेस के झबरेडा विधायक विरेंद्र कुमार जाति ने यह मामला उठाया था। उन्होंने सरकार से कोविड काल में आक्सीजन की कमी के कारण हुई मौतों की जानकारी मांगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में एक भी मौत आक्सीजन की कमी से नहीं हुई है। राज्य में आक्सीजन का पर्याप्त इंतजाम था। प्रत्येक अस्पताल में उसकी जरूरत के अनुसार आक्सीजन तत्काल पहुंचाई गई। राज्य के सभी जिलों के अस्पतालों में 86 पीएसए आक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए।

मंत्री द्वारा पेश किए जा रहे आंकड़ों पर जाति ने विरेाध जताया। कहा कि आंकड़े भले ही जो कहें, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। दूर नहीं बल्कि रुड़की में ही एक अस्पताल में कोविड काल में आक्सीजन न मिलने के कारण कई मरीजों की मौत हुई थी। जाति के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रुड़की अस्प्ताल मामले में सरकार ने जांच बिठाई थी।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की रिपेार्ट में मौत की वजह आक्सीजन को नहीं बताया गया। मौत का शिकार लोगों को कोरोना के साथ और भी कुछ गंभीर बीमारियां थीं। स्वास्थ्य मंत्री जवाब पूरा कर पाते, इससे पहले ही रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा अपनी सीट पर खड़े हो गए। उन्होंने मंत्री के जवाब को खारिज करते हुए कहा कि रुड़की के अस्पताल में आक्सीजन की कमी के कारण ही मरीजों की मौत हुई थी। यह सत्य है। बत्रा को अपनी ही सरकार के बयान पर सवाल उठाते देख स्वास्थ्य मंत्री भी भौचक से उन्हें देखते रह गए। बत्रा ने मंत्री से कहा कि क्या सरकार पूर्व में हुई जांच की उच्च स्तरीय जांच कराएगी? इस पर जाति ने भी सरकार से जवाब पूछा कि क्या सरकार इस मामले की जांच कराएगी? सरकार की और से जवाब दे चुके स्वास्थ्य मंत्री तब तक बैठ गए थे। विस अध्यक्ष ने दूसरा सवाल आमंत्रित कर लेने से इस विषय पर सरकार की ओर से जवाब नहीं आ पाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति आय में आठ फीसदी इजाफा
Next: तीर्थनगरी में कन्नड फिल्म अशोक ब्लेड की शूटिंग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.