Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोविड केयर सेंटर से मरीजों को मोबाइल चुराने वाले 3 युवक गिरफ्तार
  • देहरादून

कोविड केयर सेंटर से मरीजों को मोबाइल चुराने वाले 3 युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/05/2021
rns featured image new

देहरादून। कोविड काल में भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। पुलिस ने गुरुवार को एक ऐसे गैंग का खुलासा किया जो अस्पताल में भर्ती कोविड पॉजिटिव मरीजों का मोबाइल चोरी कर लेते थे। ऐसे तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। सुनील गुप्ता ने चौकी झाझरा पर तहरीर दी थी कि उसकी पत्नी रीमा गुप्ता कोविड पॉजिटिव है और उपचार सुभारती अस्पताल झाझरा से चल रहा है। आज जब पत्नी को फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। जिसके बाद पत्नी से संपर्क किया तो उसके द्वारा बताया कि उसका फोन हास्पिटल से चोरी हो गया है। तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया। इस पर थानाध्यक्ष प्रेम नगर ने टीमें गठित की और कोविड मरीजों के मोबाइल फोन को चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुभारती अस्पताल में नियुक्त कर्मचारियों व अधिकारियों से कोविड गाइडलाइन में दिए गए आदेश निर्देशों का पालन करते हुए पूछताछ – छानबीन की गई। जिसके आधार पर अफज़़ल पुत्र इख़लाक़ निवासी छरबा उस्मान पुर थाना सहसपुर देहरादून, शुभम पुत्र बिजेंद्र निवासी ढाकी थाना सहसपुर देहरादून, रवि कुमार पुत्र रमेश चन्द्र निवासी सहसपुर देहरादून को सुभारती अस्पताल चकराता रोड के पास से चोरी मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों अस्पताल में काम करते हैं। पूछताछ पर बताया कि जब मरीज आराम करता है और मौका देखकर उसके फोन को तुरंत छुपा कर अपने पास रख लेते हैं और फोन को तुरंत स्विच ऑफ कर देते हैं। उनके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने राज्य में विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय स्वीकृतियां
Next: कैबिनेट मंत्री जोशी अभी अनुभवहीन हैं अनुभव लेने की जरूरत : त्रिवेंद्र रावत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

खत द्वार में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व जात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.