Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से मचा हड़कंप
  • बागेश्वर

ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 28/05/2021
rns featured image new

बागेश्वर। डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में तब हड़कंप मच गया, जब वहां ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित हो गई। चिकित्सकों ने इमरजेंसी लाइन शुरू कर ऑक्सीजन की सप्लाई सुचारू की। इस दौरान बड़ी घटना होने से बाल-बाल टल गई। स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। बीते गुरुवार की देर सायं डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में अचानक ऑक्सीजन की सप्लाई करने वाली मेन लाइन बंद हो गई। वहां कोरोना के गंभीर संक्रमित भर्ती थे। यहीं पर आइसीयू भी चल रहा है और वेंटिलेटर भी लगे हुए हैं। सप्लाई बाधित होने से पूरे सेंटर में हडक़ंप मच गया। चिकित्सकों ने व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए इमरजेंसी लाइन से ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू की। चिकित्सकों की तत्परता से बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया। घटना की सूचना जिलाधिकारी को दी गई। इसके बाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर ने पूरी घटना की जानकारी जुटाई। इधर, एसडीएम सदर योगेंद्र सिंह ने बताया कि डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में अभी आठ सिलिंडर काम कर रहे है, जिनसे ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। छह सिलिंडरों के वाल्ब खराब हो गए हैं, जो मंगवाए जा रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल स्थित कोविड केयर सेंटर के 44 बेडों को 26 सिलिंडरों के माध्यम से सेंट्रल सप्लाई यूनिट से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। अभी 300 ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद हैं। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।
ऑक्सीजन सप्लाई सुचारू कर दी गई है। किसी प्रकार की फिलहाल दिक्कत नहीं है। ऑक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। -डा. एलएस बृजवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल बागेश्वर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चक्रवाती तूफान यास से हुए नुकसान को लेकर पीएम मोदी ने की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
Next: हाईकोर्ट निर्णय के अधीन रहेंगी पुलिस विभाग में हुई पदोन्नति

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.