Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोर्ट के आदेश पर दामाद और समधी के खिलाफ केस दर्ज
  • देहरादून

कोर्ट के आदेश पर दामाद और समधी के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 13/09/2022
rns featured image new

देहरादून। महिला की अपील पर कोर्ट ने दामाद और उसके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी मां ने 23.50 लाख रुपये में अपनी जमीन बेची। जिसे दोनों आरोपियों ने उधारी कहकर लिया और वापस नहीं लौटाया। अधिवक्ता संजीव शर्मा ने बताया कि विमला निवासी बनियावाला आर्केडिया ग्रांट की तरफ से न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम प्रकाश चंद्र की कोर्ट में अपील की गई। विमला की बेटी का विवाह योगेंद्र तनेजा पुत्र धर्मवीर तनेजा निवासी राघव विहार, प्रेमनगर से हुआ। आरोप है कि योगेंद्र और उसके पिता धर्मवीर का विमला के घर शादी से पहले आना जाना था। वह विमला की मां के अच्छे परिचित थे। विमला की मां धनपतिया ने अपनी जमीन बेची। आरोप है कि विवाह से पहले ही योगेंद्र और धर्मवीर ने उनसे 23.50 लाख रुपये उधार लिए। जो वापस नहीं लौटाए। इसके बाद विमला की बेटी से योगेंद्र का विवाह हो गया। काफी समय तक रकम नहीं मांगी। बीते साल रकम वापस मांगी। इस दौरान दोनों पक्षों में थाने में समझौता हुआ। इस दौरान रकम देने की बात कही गई। धनपतिया बुजुर्ग थी। तय हुआ की उनकी मौत हुई तो रकम विमला को देनी होगी। बीते जुलाई महीने में धनपतिया की मौत हो गई। आरोप है कि इसके बाद विमला को रकम नहीं दी गई। उनकी बेटी को दामाद ने घर से निकाल दिया। मामले में विमला की अपील पर कोर्ट ने दामाद और उसके पिता के खिलाफ वसंत विहार थाना पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 29 नए केस
Next: मोबाइल खरीदने को चुराए पेट्रोल पंप कर्मी की जेब से 36,500 रुपये

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.