Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • कोर्ट परिसर में पिस्टल लेकर घुसा शूटर, मची अफरा-तफरी 
  • उत्तर प्रदेश

कोर्ट परिसर में पिस्टल लेकर घुसा शूटर, मची अफरा-तफरी 

RNS INDIA NEWS 14/07/2021
rns featured image new

कानपुर।(आरएनएस) गैंगस्टर कोर्ट के बाहर हथियारबंद शूटर की मौजूदगी से अफरातफरी मच गई और मौके का फायदा उठाकर शूटर भाग निकला। बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड में वादी धर्मेंद्र सिंह व वकील संदीप शुक्ला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए हत्या के लिए शूटर भेजे जाने का आरोप लगाया है। जानकारी के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
बसपा नेता पिंटू सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपितों में महफूज अख्तर भी है और उसपर गैंगस्टर एक्ट का भी मुकदमा दर्ज है। बुधवार को उसकी जमानत अर्जी पर गैंगस्टर कोर्ट में सुनवाई थी। इसके चलते पिंटू सेंगर हत्याकांड में वादी धर्मेंद्र सिंह और अधिवक्ता संदीप शुक्ला भी गैंगस्टर कोर्ट में जमानत अर्जी के विरोध में अपना पक्ष रखने जा रहे थे। धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक गैंगस्टर कोर्ट द्वितीय तल पर है और थोड़ा सन्नाटा रहता है। सुबह जैसे ही वह वकील के साथ गैंगस्टर कोर्ट की गैलरी में पहुंचे तो सामने एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया और उसके कमर में पिस्टल लगी हुई थी। पहले से संशकित वह हत्या के लिए भेजे गए शूटर को लेकर सतर्क हो गए और मोबाइल फोन निकालकर वीडियो बनाने लगे। इसपर फोटो कैमरे में कैद होते देखकर शूटर तेजी के साथ भाग निकला। इसपर उन्होंने शोर मचाया तो अन्य वकील पीछे भागे लेकिन दो युवक तेजी के साथ भाग निकले।
धर्मेंद्र का कहना है कि उन पर पहले भी जानलेवा हमले का प्रयास हो चुका और उनके लिए ही कचहरी में शूटर भेजा गया था लेकिन उसका प्लान फेल हो गया। इसके चलते शूटर मौका पाकर भाग गया। एडवोकेट संदीप शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी सीओ कोतवाली और इंस्पेक्टर कोतवाली को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और घटना के चलते गैंगस्टर कोर्ट के बाहर अफरातफरी जैसा माहौल बना रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मास्क लगाने के लिए बोला तो पर्यटकों ने पुलिस से की बदतमीजी
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 33 केस, एक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.