Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी में काउंसलिंग के विरोध में उतरे शिक्षक
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में काउंसलिंग के विरोध में उतरे शिक्षक

RNS INDIA NEWS 14/07/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  शिक्षकों के अनिवार्य स्थानांतरण को लेकर उत्तरकाशी में आयोजित की गई काउंसलिंग का राजकीय प्राथमिक संवर्ग के शिक्षकों ने विरोध जताया है। शिक्षकों ने डीएम डा. मेहरबान सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर काउंसलिंग की मजिस्ट्रेटी जांच कर निरस्त करने की मांग की है। शिक्षकों का आरोप है कि शासनादेश का उल्लंघन कर कुछ चहेतों को लाभ पहुंचाकर पूर्व में दिए गए विकल्पों के आधार पर ही विद्यालय आवंटित किए गए हैं। जो शासनादेश के विरुद्ध है। बता दें कि उत्तरकाशी में कार्यरत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सेवारत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के अनिवार्य स्थानान्तरण के लिए सुमन सभागार उत्तरकाशी में 8 से 10 जुलाई तक काउंसलिंग आयोजित की गई। जिसमें शिक्षक उपस्थित हुए तो पूर्व में दिए गए विकल्पों के आधार पर शिक्षकों की काउंसलिंग की गई। जबकि नियमानुसार प्रत्येक अध्यापक को रिक्तियां दिखाकर स्थानांतरण चयन का अधिकार तथा न जाने वाले (दुर्गम से सुगम) अध्यापकों को यथावत रहने का विकल्प पत्र दिया जाना था। लेकिन काउंसलिंग में ऐसा नहीं किया गया। बताया कि दुर्गम से सुगम अनिवार्य स्थानान्तरण के लिए पूर्व में अध्यापकों के द्वारा विकल्प पत्र मांगे गये थे। लेकिन इसके बाद निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने आदेश जारी कर इस व्यवस्था को समाप्त किया और काउंसलिंग के माध्यम से विद्यालय आवंटित कर दिए हैं। लेकिन इन शासनादेशों का उल्लंघन किया जा रहा है। जिस पर शिक्षकों ने नाराजगी जताई और काउंसलिंग को स्थगित करते हुए मजिस्ट्रेट जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन प्रेषित करने संतोष सेमवाल,बीना, प्रवीन, वीरपाल, विनोद कुमार, पंकज सिंह, मीरा परमार, प्रवीन पंवार, रीना मिश्रा,सुनील कुमार, संतोष बिष्ट, पुष्पा असवाल,शीला, रजनी,संतोष आदि शिक्षक मौजूद रहे।

प्राथमिक वर्ग के शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए आयोजित काउंसलिंग में गड़बड़ी को लेकर शिक्षकों ने शिकायत की है। जिसके निस्तारण के लिए अपर जिलाधिकारी उत्तरकाशी को स्थानांतरण प्रक्रिया, शासनादेश आदि पहलुओं का बारीकी से अवलोकन करने के निर्देश दिए हैं।   – डा. मेहरबान सिंह बिष्ट, डीएम, उत्तरकाशी(आरएनएस)।

अनिवार्य स्थानांतरण को लेकर आयोजित की गई काउंसलिंग में स्थानांतरण आदेश मिलने के बाद यदि किसी शिक्षक की ओर से आपत्ति दर्ज की जाती है। तो उसकी समस्या को सुनकर प्राथमिकता से उसका निस्तारण किया जायेगा।    – एनएस बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी(आरएनएस)।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 24 वे दिन भी जारी रहा रानीधारा सड़क पुनर्निर्माण संघर्ष समिति का धरना
Next: जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का उद्घाटन करेंगे सीएम धामी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.