Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • काउन्सलिंग 06 अगस्त को
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

काउन्सलिंग 06 अगस्त को

RNS INDIA NEWS 28/07/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो

सोलन। पूर्व सैनिकों के आश्रित बच्चों के लिए अनुबंध आधार पर प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक, कला (टीजीटी आर्ट्स) के 39 पदों को भरने के लिए काउंसलिंग 06 अगस्त, 2021 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आज उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन रोशन जसवाल ने दी।
रोशन जसवाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों के आश्रित बच्चों के लिए भरे जा रहे इन 39 पदों में 18 पद पूर्व सैनिक सामान्य वर्ग, 17 पद पूर्व सैनिक अनुसूचित जाति वर्ग तथा 04 पद पूर्व सैनिक अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक सामान्य श्रेणी के आश्रित बच्चों के लिए बीएड उत्तीर्ण करने का वर्ष 2003 निर्धारित किया गया है। पूर्व सैनिक अनुसूचित जाति वर्ग के आश्रित बच्चों के लिए बीएड उत्तीर्ण करने का वर्ष 2006 तथा पूर्व सैनिक अनुसूचित जनजाति वर्ग के आश्रित बच्चों के लिए बीएड उत्तीर्ण करने का वर्ष 2010 निर्धारित किया गया है।
उपनिदेशक ने कहा कि उन सभी अभ्यर्थियों को काउन्सलिंग में भाग लेने के लिए पंजीकृत पत्र प्रेषित किए जा चुके हैं जिनके नाम सम्बन्धित रोजगार कार्यालय द्वारा उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के कार्यालय को भेजे गए हैं।  उन्होंने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को बुलावा पत्र प्राप्त नहीं हुआ है तो भी वे 06 अगस्त, 2021 को होने वाली काउंसलिंग में अपने शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्रों तथा उनकी छायाप्रतियों सहित भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि रोजगार कार्यालय में पंजीकृत उपरोक्त बैच के पात्र अभ्यर्थियों का नाम उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के कार्यालय को प्रेषित न हुआ हो तो भी वे रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, अध्यापक पात्रता उत्तीर्ण प्रमाण पत्र दिखाकर काउंसलिंग में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-230440 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उचित मूल्य की नई दुकानें खोलने के लिए आवेदन 18 अगस्त तक आमंत्रित
Next: कर्नाटक के बी. बोम्मई बने 23वें मुख्यमंत्री, राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने दिलाई शपथ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.