Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मार्च 2020 के बाद कोरोना महामारी एवं अन्य बीमारियों से माता-पिता को खो चुके निराश्रित बच्चों के लिए मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला
  • देहरादून

मार्च 2020 के बाद कोरोना महामारी एवं अन्य बीमारियों से माता-पिता को खो चुके निराश्रित बच्चों के लिए मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला

RNS INDIA NEWS 03/09/2021
dhami

देहरादून। उत्तराखंड में मार्च, 2020 के बाद कोरोना महामारी एवं अन्य बीमारियों से माता-पिता को खो चुके निराश्रित बच्चों को 12वीं तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इन बच्चों को सरकारी और अनुदानप्राप्त अशासकीय विद्यालयों में दाखिला मिलेगा।

शुक्रवार को इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किए। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत मार्च 2020 से 31 मार्च, 2022 तक कोरोना और अन्य बीमारियों से मां-बाप की मृत्यु के बाद निराश्रित हुए बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का निर्णय सरकार ने किया है। सरकार के निर्देश के बाद सभी संबंधित विभागों को 21 वर्ष की आयु तक बच्चों की मदद के लिए कदम उठाने हैं। बीते रोज महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने विभिन्न विभागों के स्तर से इस संबंध में पहल नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद विभागों ने सुस्ती छोड़नी शुरू कर दी है। विद्यालयी शिक्षा विभाग इन निराश्रित बच्चों को सरकारी और अनुदानप्राप्त अशासकीय विद्यालयों में 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा देगा। इसके अतिरिक्त सरकारी आवासीय विद्यालयों में भी मुफ्त शिक्षा के लिए इन बच्चों को दाखिला दिया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा संयुक्त सचिव जेएल शर्मा ने इस संबंध में शिक्षा महानिदेशक और माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा निदेशकों को आदेश जारी किया है और उच्च शिक्षा विभाग भी इस संबंध में आदेश जारी कर चुका है। 21 वर्ष आयु तक इन निराश्रित बच्चों को उच्च शिक्षा भी मुफ्त मिलेगी। उच्च शिक्षा प्रभारी सचिव दीपेंद्र कुमार ने नौ बिंदुओं पर आदेश जारी किए हैं। प्रभावित बच्चों को घर के समीप ही सरकारी और सहायता प्राप्त अशासकीय डिग्री कालेजों में दाखिला देने के साथ ही सभी तरह के शुल्क से मुक्त रखा गया है। उनसे मात्र कोषागार प्रवेश शुल्क के रूप में तीन से पांच रुपये लिए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छेड़छाड़ के आरोपियों को पकड़ने गयी महिला पुलिसकर्मियों से मारपीट, तीन गिरफ्तार
Next: राशिफल 4 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.