Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • कोरोना वैक्सीन को पेटेंट नियम से बाहर लाने में जुटा भारत
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

कोरोना वैक्सीन को पेटेंट नियम से बाहर लाने में जुटा भारत

RNS INDIA NEWS 07/03/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत दुनिया के कई देशों को इन दिनों कोरोना वैक्सीन मुहैया कराने की मुहिम में जुटा है। उसकी इस मुहिम की जमकर सराहना भी हो रही है। अब इस काम को और बेहतर अंजाम देने के लिए भारत कोरोना वैक्सीन को पेटेंट नियम से बाहर लाने की कोशिश में है। भारत ने हाल ही में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से कोरोना वैक्सीन को व्यापार संबंधित बौद्धिक संपदा अधिकार (ट्रिप्स) से बाहर रखने की गुजारिश की है ताकि छोटे और सबसे कम विकसित देशों को आसानी से कम दाम पर वैक्सीन मिल सके।

भारत का साथ दे रहे हैं 57 देश
भारत की इस मुहिम में दुनिया के 57 देश उसका साथ दे रहे हैं। खास बात है कि इनमें से 35 देश सबसे कम विकसित देश (एलडीसी) हैं। हालांकि अमेरिका और यूरोप के कई विकसित देश भारत के इस प्रस्ताव के पक्ष में नहीं हैं। शुक्रवार को इटली ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की 2.5 लाख डोज के ऑस्ट्रेलिया निर्यात पर रोक लगा दी। यूरोपीय संघ ने भी इटली के इस कदम का समर्थन किया है। धीरे-धीरे भारत के प्रस्ताव का समर्थन भी बढ़ता जा रहा है। यूरोपीय संसद के 115 सदस्यों ने कोरोना वैक्सीन को ट्रिप्स से बाहर रखने का समर्थन किया है। 26 फरवरी तक दुनिया के 130 देशों में कोरोना वैक्सीन का एक भी डोज किसी को नहीं दिया गया था। अगर इसे लेकर भारत का समर्थन बढ़ता रहा तो न सिर्फ ये देश की बड़ी कामयाबी होगी दुनिया के कई मुल्कों को कोरोना वैक्सीन आसानी से मिल पाएगी।

विकसित देशों का रवैया
विशेषज्ञों का मानना है कि वैक्सीन को लेकर विकसित देशों के इस रवैये को देखते हुए इसे ट्रिप्स से बाहर लाना बेहद जरूरी हो गया है। इनका कहना है कि वैक्सीन को ट्रिप्स से बाहर रखने पर भारत इसका सबसे बड़ा निर्यातक और आपूर्तिकर्ता देश बन जाएगा। भारत के वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उम्मीद जताते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि दुनिया का दवा उद्योग कोरोना वैक्सीन को ट्रिप्स से बाहर रखने के प्रस्ताव का खुले दिल से समर्थन करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जल्द होगा रेडक्रॉस सोसायटी का अपना भवन
Next: कोरोना वैक्सीन के सर्टिफिकेट से हटेगी पीएम मोदी की फोटो

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.