Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोरोना वैक्सीन के नाम पर कोई ओटीपी या लिंक भेजे तो ना करें क्लिक, बैंक अकाउंट हो सकता है खाली
  • राष्ट्रीय

कोरोना वैक्सीन के नाम पर कोई ओटीपी या लिंक भेजे तो ना करें क्लिक, बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

RNS INDIA NEWS 04/01/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर हर रोज नए अपडेट सामने आ रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि सब ठीक रहा तो जल्द ही टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सरकार भी इसे लेकर ठोस योजना तैयार कर रही है। इसी बीच साइबर ठगों ने भी लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
उन्होंने वैक्सीन के नाम पर नए-नए तरीके से लोगों को ठगना शुरू कर दिया है। नोएडा व ग्रेटर नोएडा में आ रही शिकायतों को देखते हुए साइबर सेल के अधिकारियों ने एक विडियो जारी करके लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
इस एडवाइजरी में पुलिस ने बताया है कि साइबर ठगों ने लोगों को रजिस्ट्रेशन और जल्दी टीका लगवाने के लालच के नाम पर ठगना शुरू कर दिया है। सभी से अपील की गई है कि इस तरह हड़बड़ी में ठगों के झांसे में न आएं।
पुलिस ने बताया कि ठग किसी तरह पहले आपके अकाउंट में सेंधमारी करके ट्रांजैक्शन करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान बैंक खाते से लिंक आपके नंबर पर एक ओटीपी आता है। ऐसे में वो तुरंत आपको एक कॉल करते हैं और कहते हैं कि आपके पास जो ओटीपी आया है, वह कोविड-19 के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर है।
असल में वह ओटीपी ट्रांजैक्शन का होता है और जैसे ही आप सामने वाले को ओटीपी बताते हैं, तो पल भर में आपके बैंक खाते से पैसा कट जाता है। पुलिस के अनुसार आपके पास कोविड-19 वैक्सीन के नाम से कोई भी ओटीपी या लिंक आ रहा है तो उसपर आगे न बढ़ें। न तो लिंक पर क्लिक करें और न ही पासवर्ड को किसी के साथ साझा करें।
साइबर सेल ने जानकारी दी कि फिलहाल किसी लिंक के जरिए कोरोना के टीके का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा रहा है, लेकिन ठग ऐसा करके लोगों के खाते से पैसे उड़ा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया स्वदेशी वैक्सीन के लिए पीएम व वैज्ञानिकों का अभिनंदन
Next: शाह ने एसईआई और भारत बायोटैक की कोविड वैक्सीन को मंजूरी दिए जाने पर पीएम को दी बधाई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.