Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • कोरोना से थोड़ी राहत, संक्रमितों का आंकड़ा हुआ कम
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

कोरोना से थोड़ी राहत, संक्रमितों का आंकड़ा हुआ कम

RNS INDIA NEWS 10/05/2021
corona

3.53 लाख मरीज हुए स्वस्थ

नई दिल्ली(आरएनएस)।  भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3,66,317 नए मामले सामने आए। वहीं मरनेवाले कोरोना मरीजों की संख्या में भी कुछ कमी आई और यह 3747 पर ही रुक गई। वहीं, देश में कोरोना से रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड 3.53 लाख लोग स्वस्थ हुए। कोरोना वायरस संक्रमण के 3,66,317 नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,26,62,410 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में 3747 और मरीजों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,46,146 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार बढ़कर 37,41,368 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.76 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 82.15 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 3,53,680 और मरीजों के ठीक होने के साथ अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,86,65,266 हो गई है, जबकि मृत्युदर 1.09 प्रतिशत है। संक्रमण से पिछले 24 घंटे में जिन 3747 और लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र (572 ) में हुई है।
जनसंख्या की दृष्टि से बड़े तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में बीते दो दिनों के मुकाबले संक्रमण के नए मामलों में रविवार को गिरावट दर्ज की गई है। राहत की बड़ी खबर उत्तराखंज से भी आई है, जहां शनिवार के 8390 के मुकाबले रविवार को संक्रमण के 5890 नए मामले ही दर्ज किए गए। छोटे से राज्य में एक दिन में 2500 मामलों की कमी बड़ी बात है।
राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में भी रविवार को नए संक्रमितों के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई है। दूसरे लहर से जूझते राज्यों में गिरता संक्रमण का ग्राफ राहत भरा और अच्छा संकेत है। लॉकडाउन, पाबंदियों में सख्ती का असर दिखाई देने लगा है। कुल मिलाकर मिशन ब्रेक द चेन सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। संक्रमण के नए मामलों में सबसे बड़ी गिरावट केरल में दर्ज की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाप-बेटी के रिश्ते को किया शर्मसार
Next: राशिफल 11 मई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.