Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना से लड़ाई में सीबीएसई तैयार करेगा 50 लाख ‘यंग वॉरियर’, ये कर सकते हैं आवेदन
  • देहरादून

कोरोना से लड़ाई में सीबीएसई तैयार करेगा 50 लाख ‘यंग वॉरियर’, ये कर सकते हैं आवेदन

RNS INDIA NEWS 23/05/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना से लड़ाई में सीबीएसई ने पचास लाख यंग वॉरियर तैयार करने का लक्ष्य बनाया है। इसके लिए यंग वॉरियर कैंपेन की शुरुआत की गई है। जिसमें सीबीएसई स्कूलों में पढऩे वाले बच्चे और शिक्षक हिस्सा ले सकेंगे। इस कैंपेन का उद्देश्य 50 लाख युवाओं को साथ लाकर कोरोना संकट के खिलाफ लडऩे के लिए तैयार करना है। साथ ही बोर्ड का मकसद युवाओं को वैश्विक महामारी के दौरान नेतृत्व की भूमिका निभाने के योग्य बनाना हे। उनमें संवेदनशीलता, सहानुभूति और सामाजिक चेतना की भावना पैदा करना है।
इस कैंपेन के तहत स्कूली बच्चों को कोरोना के लक्षणों से लेकर होम आइसोलेशन और पोस्ट कोविड देखभाल के प्रति जागरूक किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, युवा मामले और खेल मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, यूनिसेफ और 950 से अधिक भागीदारों के एक संघ के साथ मिलकर यंग वॉरियर अभियान शुरू किया जा रहा है। यह कैंपेन कोविड-19 के खिलाफ कार्रवाई का नेतृत्व करने और 50 लाख युवाओं को इसमें शामिल करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है। सीबीएसई ने सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी कर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इससे जोडऩे के निर्देश दिए हैं। सीबीएसई ने यह साफ किया है कि 10 से 30 वर्ष की आयु के बीच का कोई भी छात्र या शिक्षक इस कैंपेन में शामिल हो सकता है। इसके लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। इस कैंपेन से जुडऩे वालों को यूनिसेफ से सराहना प्रमाणपत्र भी मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन– सबसे पहले व्हाट्सएप पर वाईडब्लूए टाइप करें और इसे +91 9650414141 पर भेज दें। या 080-66019225 पर मिस्ड कॉल दें। एक बार शामिल होने के बाद, 10 या उससे अधिक (10-30 वर्ष की आयु) युवाओं को शामिल होने के लिए रेफर कर सकते हैं। अंतिम चरण में अपने 5 दोस्तों को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर ‘आई एम हैशटैग यंग वॉरियर ‘ लिखकर कोरोना के खिलाफ जागरूकता का संकल्प लें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऐसे देंगे कोरोना को मात जब 18+ वालों के लिए वैक्सीन की कमी, ग्लोबल टेंडर का इंतजार
Next: सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में 6 उग्रवादी किए ढेर

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, प्रदान की गई प्रोत्साहन राशि
  • मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
  • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.