Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा चारधाम यात्रा पर निर्णय : सीएम
  • देहरादून

कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा चारधाम यात्रा पर निर्णय : सीएम

RNS INDIA NEWS 08/06/2021
default featured image

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद ही चारधाम यात्रा पर निर्णय लिया जाएगा। अभी चारों धाम के कपाट खुले हुए हैं और वहां पूजा पाठ जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशन में उत्तराखंड लगातार विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने चार दिवसीय दौरे के बाद मंगलवार को देहरादून लौट आए।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चारों धाम के कपाट खुल गए हैं और पूजा पाठ जारी है। हालांकि सरकार ने अभी चारधाम यात्रा को स्थिगत किया हुआ है। प्रदेश में जिस तरह से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे थे, उसे देखते हुए यह कदम उठाना जरूरी था। उन्होंने कहा कि मामले अब कम हो रहे हैं तो चारधाम यात्रा शुरू करने की बात उठ रही है। सरकार कोरोना संक्रमण की पूरी स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही इस पर कोई निर्णय लेगी।
बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य मंत्रियों से की गई मुलाकात की भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने केंद्र सरकार से जो भी मांगा, उसे मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले काफी कम हुए हैं। रिकवरी रेट 92 प्रतिशत पहुंच गया है। उत्तराखंड के भीतर आज हर जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं को बढ़ाया गया है। आइसीयू, आक्सीजन और वेंटीलेटर की संख्या बढ़ाई गई है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में वैक्सीनेशन जारी है। समय-समय पर भारत सरकार से वैक्सीन मिल रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में कांग्रेस का सफाया हो चुका है, जिस तरह कांग्रेस ने अभी तक जनता से झूठे वादे किए, उसी तरह अब जनता ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग राष्ट्रवादी हैं। सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विकास के साथ खड़े हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लडभड़ोल क्षेत्र की 36 करोड़ की पानी की स्कीम का जल्द होगा लोकार्पण-महेन्द्र सिंह ठाकुर
Next: शराब ठेकों के बाहर बनवाए सोशल डिस्टेंस के गोले

Related Post

weather image
  • देहरादून

16 और 17 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
Dhami pic new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों पर मुहर

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

तिब्बती मार्केट में सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.