Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना संक्रमण के बीच डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई जारी रखने के पक्ष में सरकार
  • उत्तराखंड

कोरोना संक्रमण के बीच डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई जारी रखने के पक्ष में सरकार

RNS INDIA NEWS 10/04/2021
rns featured image new

हालात बिगड़े तो कॉलेज प्राचार्य इस पर निर्णय लेने को अधिकृत होंगे

देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद करने के बावजूद, फिलहाल सरकार डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई जारी रखने के पक्ष में है। यदि हालात बिगड़े तो कॉलेज प्राचार्य इस पर निर्णय लेने को अधिकृत होंगे। कोविड के कारण बंद उच्च शिक्षण संस्थान मार्च में ही पूरी तरह नियमित कक्षाओं के लिए खुल पाए हैं। इससे पहले नवंबर से फरवरी तक छात्रों को सिर्फ प्रैक्टिकल के लिए ही कॉलेज आने की अनुमति थी। इस बीच कई जगह हॉस्टल में संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। साथ ही उत्तराखंड सहित देश के कई राज्यों में कोविड संक्रमण की रफ्तार भी बढऩे लगी है। इधर, शुक्रवार को राज्य कैबिनेट ने नए हालात में बोर्ड कक्षाओं को छोडक़र शेष स्कूल 30 अप्रैल तक बंद करने का निर्णय लिया है। इससे उच्च शिक्षण संस्थानों को भी बंद करने के कयास लग रहे थे, लेकिन फिलहाल विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि कॉलेजों में ऑफलाइन पढ़ाई ही जारी रहेगी। दरअसल पहाड़ों में ऑनलाइन पढ़ाई का प्रयोग बहुत सफल नहीं रहा, इसलिए सरकार ऑफलाइन मोड पर ज्यादा जोर दे रही है।
अलबत्ता यदि कहीं संक्रमण ज्यादा बढ़ा तो कॉलेज प्राचार्यों को कॉलेज बंद करने के लिए अधिकृत किया जा सकता है। इस बारे में उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन ने बताया कि हम हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल तो कॉलेजों में नियमित पढ़ाई चल रही है। आगे जो हालात बनेंगे उसी के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते ग्राफ को लेकर सरकार ने कंटेंनमेंट जोन में शत-प्रतिशत कोरोना जांच के आदेश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाइट कर्फ्यू को लेकर शासन स्तर से गाइडलाइंस जारी
Next: जंगल की आग बुझाने गए युवक की खाई में गिरने से हुई मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.