Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कोरोना प्रभावित लोगों की मदद को आगे आया विहिप
  • ऊधम सिंह नगर

कोरोना प्रभावित लोगों की मदद को आगे आया विहिप

RNS INDIA NEWS 13/05/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। होम आइसोलेशन में अकेले रह रहे बुजुर्ग या परिवार के सभी सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। ऐसे परिवारों की मदद को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं आगे आए हैं। विहिप कार्यकर्ता ऐसे परिवारों के लिए बाजार से दवा लाने से लेकर, फल, भोजन लाने की व्यवस्था करेंगे। इसकी शुरुआत गुरुवार को नागरिक अस्पताल से की गई। नागरिक अस्पताल से योजना की शुरुआत आरएसएस के सह प्रांत कार्रवाह श्रीपाल राणा ने की। विहिप के प्रदेश सह मंत्री रंदीप पोखरिया ने कहा कि ऐसे लोग जो अकेले घर पर हैं, कोरोना पीडि़त दंपति, ऐसे परिवार जिनके घर में हर सदस्य कोरोना पीडि़त हो गया है, ऐसे लोगों को दवाई से लेकर जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं को लाने वाला भी कोई नहीं है। ऐसे लोगों की मदद विहिप कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने एक मोबाइल नं. 9837552922 जारी करते हुए कहा कि इस नंबर पर कॉल आने पर कार्यकर्ता पीडि़त के घर पर मदद के लिए पहुंच जाएगा। पोखरिया ने कहा कि कार्यकर्ता कॉल पर घर पहुंचेगा और जो भी सामान कोरोना पीडि़त व्यक्ति या परिवार को मंगाना होगा उसकी धनराशि देनी होगी। कार्यकर्ता उसे बाजार से क्रय कर कोरोना पीडि़त परिवार तक पहुंचाएगा। इस सेवा का प्रमुख कृष्णा कन्याल को बनाया गया है। जिनको दवाइयां चाहिए, वह 12 बजे से पूर्व फोन करेगा, दोपहर के भोजन के लिए दस बजे, रात्रि भोजन के लिए शाम को चार बजे फोन से सूचना देनी होगी। इस अवसर पर हिमांशु कन्याल, संदीप कश्यप आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड शतरंज संघ के अध्यक्ष धीरज रघुवंशी का निधन
Next: कोरोना पॉजिटिव को छह किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में वृद्ध की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.