Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • एक दिन में पहली बार 2 हजार से अधिक मौतें
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

एक दिन में पहली बार 2 हजार से अधिक मौतें

RNS INDIA NEWS 21/04/2021
Corona

देश में नहीं थम रहा कोरोना वायरस का कहर

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और जनमानत के लिए घातक साबित होती जा रही है। यही कारण है कि कोरोना महामारी में पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे देश में अब तक के कोरोनाकाल में पहली बार सर्वाधिक 2023 मरीजों की मौत हुई है। जबकि एक दिन में नए कोरोना मरीजों की संख्या 2,95,041 सामने आई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सामने आए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे देश में 2023 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। पिछले साल महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की मौत की सर्वाधिक संख्या है। पहली बार देश में एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है। इस दौरान 2,95,041 नए संक्रमित मिले। यह भी देश में एक दिन में मिले संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। इसी के साथ महामारी से मरने वाले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,82,570 हो गई है, जबकि अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,56,09,004 है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,50,119 पर पहुंच गई। यह कुल संक्रमितों की संख्या का 13.8 फीसदी है।
85 फीसदी मरीज हुए ठीक
कोरोना संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर भी लगातार गिर रही है। यह अब 85 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक, वायरस से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,32,69,863 हो गई है। हालांकि कोरोना से राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर गिरकर 1.20 प्रतिशत हो गई है, लेकिन महाराष्ट्र में यह दर 1.5 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 1.6 फीसदी है।

आठ राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें
77 फीसदी मौतें केवल आठ राज्यों में हुई हैं। देश में 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 519 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 277, छत्तीसगढ़ में 191, यूपी में 162, गुजरात 121, कर्नाटक में 149, पंजाब में 60 और मध्य प्रदेश में 77 लोगों की मौत हुई। इन आठ राज्यों में कुल 1556 मौतें कुल हुई 2020 मौतों का 77.02 फीसदी है। संक्रमण के 60 फीसदी मामले छह राज्यों में मिले हैं। इस दौरान महाराष्ट्र में सर्वाधिक 62,097 नए संक्रमित मिले। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 29574, दिल्ली में 28395, कर्नाटक में 21794, केरल में 19577 और छत्तीसगढ़ में 15625 नए कोरोना मरीज मिले। पिछले एक सप्ताह से कोरोना मरीजों के मरने वालों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। 15 अप्रैल को 1038 लोगों की मौत हुई थी और उसके बाद लगातार इस आंकड़े में इजाफा हो रहा है, जो बुधवार 21 अप्रैल को 2023 मौत सामने आई।
मसलन बीते 11 दिन में रोजाना संक्रमण के दोगुने मामले सामने आ रहे हैं। नौ अप्रैल को जहां दिनभर में 1.31 लाख लोग संक्रमित पाए गए थे, वहीं 20 अप्रैल को 2.73 लाख लोग संक्रमित पाए गए। 1761 और लोगों की मौत के बाद कई राज्यों ने आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का विकल्प चुना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शीना बोरा हत्याकांड में आरोपी इंद्राणी समेत जेल में बंद 39 कैदी संक्रमित
Next: राज्यों को 400 तो निजी अस्पतालों को 600 रुपये में मिलेगी कोविशील्ड

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.