Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से रहें सतर्क: जिलाधिकारी अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से रहें सतर्क: जिलाधिकारी अल्मोड़ा

RNS INDIA NEWS 19/04/2021
20210419_121259

अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने स्वास्थ्य विभाग व अन्य अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी को बेहद सतर्क होने की जरूरत है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के चारों प्रवेश स्थानों को पूर्व की भांति संचालित करते हुए थर्मल स्कैनिंग व सैम्पलिंग की जायेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में एक-एक कोविड केयर सेन्टर को पुनः संचालित किये जायेंगे जिसमें अल्मोड़ा में डायट के अलावा ईटीसी हवालबाग व पीटीसी पातालदेवी, द्वाराहाट में दुधोली टीआरएच, सल्ट में टीआरएच मोहान, भिकियासैंण में रिवर राफ्टिंग सेन्टर भिकियासैंण, रानीखेत में टीआरएच चिलियानौला के अलावा टीआरएच जलना व जागेश्वर के कोविड केयर सेन्टरों को तत्काल शुरू किया जायेगा।
                                           

     बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पाॅजिटिव आये मामलों की कान्टेक्ट ट्रेसिंग प्रक्रिया को भी सुचारू रूप से चलाया जाय। होम आइसोलेशन वाले मरीजों की नियमित मानिटरिंग करने के साथ ही उन्हें निर्धारित दवाईयों की किट उपलब्ध करायी जाय और दूरभाष पर उनकी स्थिति की जानकारी समय-समय पर ली जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि संक्रमण की दर को कम करने के प्रयास किये जाय तथा  प्रत्येक दिन कम से कम एक हजार लोगों की सैम्पलिंग की जायेगी जिससे संक्रमण की दर को चिन्हित करते हुए कम करने के प्रयास किये जाय।

    जिलाधिकारी ने कहा कि कुम्भ डयूटी से लौटे कार्मिकों की आवश्यक रूप से आरटीपीसीआर टैस्ट कराये जाय। उन्होंने कहा कि लक्षण वाले कोरोना मरीजों को किसी भी सूरत में होम आइसोलेशन की इजाजत न दी जाय। उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिला अस्पताल स्थित आईसीयू सेन्टर को दो दिन के भीतर संचालित किया जाय व रानीखेत में भी आईसीयू सेन्टर को जल्द से जल्द स्वास्थ्य विभाग को हस्तान्तरित कर दें। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रशासनिक सहयोग हेतु मैन पावर व अन्य संसाधनों की जरूरत के लिए तत्काल सम्पर्क करने को कहा। उन्होंने जनपद में चल रहे कोविड टीकाकरण अभियान को भी और अधिक गति से संचालित करते हुए इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार 45 वर्ष से अधिक के सभी व्यक्तियों को यह टीका लगाया जाना है इसके लिए लोगों को चिन्हित किया जाय। आवश्यकता होने पर और अधिक वैक्सीनेशन सेन्टर खोलकर टीकाकरण किया जाय।

     बैठक में उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव करने के साथ-साथ अनिवार्य रूप से मास्क, शारीरिक दूरी का अनुपालन पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा लोगों से करवाया जाय। उपरोक्त नियमों का अनुपालन न करने वाले लोगो से नियमानुसार कार्यवाही की जाय। इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कहा कि उनके द्वारा लोगों को जागरूक व नियम तोड़ने वालो के खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है आने वाले दिनों में नियमों को तोड़ने वालो पर और सख्ती से कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 योगेश पुरोहित, पीएमएस बेस चिकित्सालय डा0 एच0सी0 गडकोटी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग नितिन पाण्डे, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी वाईएस0 रावत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश के विभिन्न विभागों के 53 अफसर व कर्मचारी संक्रमित …ये विभाग हुए ऐतियातन बंद
Next: युवक ने की आत्महत्या, फोन पर बनायी रिकॉर्डिंग में पत्नी को ठहराया मौत के लिये जिम्मेदार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.