Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • कोरोना के बढ़ते कहर के बीच पीएम मोदी ने बुलाई बैठक
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

कोरोना के बढ़ते कहर के बीच पीएम मोदी ने बुलाई बैठक

RNS INDIA NEWS 17/03/2021
rns featured image new

आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण में पिछले कुछ समय से अचानक आयी तेजी के बीच पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामले 8718 से बढ़े हैं जबकि इसमें रविवार को 8,522 और शनिवार को 4,785 की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।?इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। 17 मार्च को होने वाली इस बैठक में पीएम मोदी कोरोना के बढ़ते मामले और वैक्सीनेशन पर जोर देने की बातों को लेकर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी इस दौरान मुख्यमंत्रियों से कोरोना से अबतक की लड़ाई और वैक्सीनेशन अभियान पर फीडबैक भी लेंगे। पीएम मोदी यह बैठक वीडियो कांफ्रेंस के जरिए लेंगे। कोरोना के प्रकोप के अलावा पीएम मोदी देश में टीकाकरण शुरू होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करने जा रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री राज्यों के टीकाकरण की प्रगति और इसमें आने वाली दिक्कतों की भी समीक्षा करेंगे। देश में अब तक दो करोड़ 99 लाख आठ हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 26,291 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 13 लाख 85 हजार 339 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 17,455 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,10,07,352 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 8,718 से बढऩे से 2,19,262 हो गये हैं। इसी अवधि में 118 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,58,725 हो गयी है। देश में रिकवरी दर 96.68 और सक्रिय मामलों की दर 1.92 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर अभी 1.39 फीसदी है। महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 7709 बढऩे से इनकी संख्या बढकऱ 1,27,480 हो गयी है। राज्य में 8861 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 21,34,072 लाख पहुंच गयी है जबकि 50 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढकऱ 52,861 हो गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भव्य होगा 13 अप्रैल से शुरू हो रहा ऐतिहासिक स्याल्दे बिखौती मेला
Next: धारानौला स्थित मोबाइल की दुकान में सेंधमारी, लाखों का सामान चोरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.