Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना काल में पत्रकार उमेश कुमार पहाड़ों के दुर्गम इलाकों में भी पहुंचा रहे कोविड राहत सामग्री
  • उत्तराखंड

कोरोना काल में पत्रकार उमेश कुमार पहाड़ों के दुर्गम इलाकों में भी पहुंचा रहे कोविड राहत सामग्री

RNS INDIA NEWS 26/05/2021
rns featured image new

टिहरी। कोविड के इस काल में जमीन से लेकर आसमान से पत्रकार उमेश कुमार लगातार पहाड़ों के दुर्गम से दुर्गम इलाकों में राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

इसी कड़ी में आज वो सबसे पहले टिहरी जिले में हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचे। जहाँ स्थानीय युवा और सामाजिक कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात की साथ ही ऑक्सीमीटर, थरमामीटर ,पैरासिटामोल औऱ कोविड की राहत सामग्री दी।

आपको बता दें कि टिहरी जिले के दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि ये वक्त किसी के लिए भी राजनीति करने का नही है। ये समय सरकार पर अंगुली उठाने का नही है बल्कि सबको मिलजुलकर इस कोविड से लड़ने का है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री के सामने क़ई चुनौतियां हैं उन्होंने अभी दो महीने पहले ही सूबे की कमान संभाली है। उनके पास कोई जादुई छड़ी नही है जो तुरन्त स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक हो जाएगी। उनको भी इसको सुधारने में वक्त लगेगा। सबको मिलजुलकर राजनीति से इतर मानवसेवा में लगना होगा।

उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि देश विदेश में उनके जितने भी सेलिब्रिटी मित्र हैं उनके माध्यम से भी उत्तराखण्ड के आम जनमानस की मदद करवाई जाए। अब तक सोनू सूद से लेकर राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी, महिमा चौधरी उनके आह्वान पर मदद के लिए आगे आये हैं। आगे भी उनकी कोशिश जारी रहेगी कि पहाड़ों के दुर्गम से दुर्गम इलाके में राहत पहुंचाई जाय।

इसके बाद उमेश कुमार अपनी टीम के साथ श्रीनगर गढ़वाल पहुंचे जहाँ केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के युवाओं औऱ सामजिक कार्यकताओं से मुलाकात कर उन्हें कोरोना राहत सामग्री दी। साथ ही रुद्रप्रयाग औऱ उत्तरकाशी जिलों में जाकर उन्होंने राहत सामग्री पहुंचाई।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी पहाड़ परिवर्तन समिति की कुमाऊँ औऱ गढ़वाल मंडल की टीमें ग्राउंड जीरो पर लगातार राहत बांटने का काम कर रही हैं। वहीं विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण त्वरित राहत पहुंचाने को लेकर उन्होंने हेलीकॉप्टर का माध्यम चुना ताकि जल्द से जल्द ग्रामीण क्षेत्रों तक राहत पहुंचाई जा सके।

कोविड के इस आपदाकाल में जमीन से लेकर आसमान के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाने में पत्रकार उमेश कुमार और उनकी टीम लगातार जुटी हुई है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में जहाँ राहत सामग्री की आवश्यकता है वहाँ के लोग भी उमेशकुमार से लगातार सम्पर्क कर रहे हैं औऱ उन तक आवश्यक राहत सामग्री भी लगातार पहुंच रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा ने बेस अस्पताल को दी रोटी मेकिंग मशीन, छात्रों ने तैयार की मेडिसिन किट
Next: राशिफल 27 मई

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

तनावमुक्त और संतुलित जीवन के लिए योग अपनाएं: सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.