Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोरोनाकाल में गरीबों और जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त राशन
  • राष्ट्रीय

कोरोनाकाल में गरीबों और जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त राशन

RNS INDIA NEWS 05/05/2021
rns featured image new

केंद्रीय कैबिनेट ने दी अनाज वितरण के लिए मंजूरी

नई दिल्ली,05 मई (आरएनएस)।  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्ना योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत मई-जून की अवधि के दौरान लगभग 80 करोड़ पीडीएस लाभार्थियों को प्रति माह पांच किग्रा मुफ्त अनाज वितरित किए जाने के कार्यक्रम को मंजूरी दी।
यह योजना पहले ही प्रभाव में आ चुकी है। पीएमजीकेवाई को पहले वर्ष 2020 में जुलाई तक के तीन महीने के लिए घोषित किया गया था।गरीबों पर कोविड-19 के आर्थिक प्रभाव से निटने की इस योजना को बाद में नवंबर,2020 तक आगे बढ़ा दिया गया था। कोविड -19 के फिर की दूसरी लहर के मद्देनजर, खाद्य मंत्रालय ने इस योजना को एक मई,2021 से दो महीने के लिए फिर लागू किया है। मंत्रिमंडल ने इसे बुधवार को मंजूरी देने की औपचारिकता पूरी की। सरकार ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसे विगत में लागू किए जाने की तिथि से मंजूरी प्रदान की गई। पीएमजीकेएवाई-3 के तहत अतिरिक्त खाद्यान्न के आवंटन के लिए यह दो महीने की अवधि- मई से जून 2021 तक होगा। इसमें कहा गया है कि इस योजना के तहत, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत आने वाले लगभग 79.88 करोड़ लाभार्थियों को, प्रति माह प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम अनाज मुफ्त में दिया जाएगा। इसमें प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के तहत आने वाले लोग भी शामिल हैं।बयान में कहा गया है कि इसमें खाद्यान्नों की कुल खपत लगभग 80 लाख टन हो सकती है और इस पर 25,332.92 करोड़ रुपये की अनुमानित खाद्य सब्सिडी देनी पड़ सकती है। सरकार के अनुसार यह अतिरिक्त आवंटन, कोरोना वायरस की वजह से उत्पन्न आर्थिक दिक्कतों के कारण गरीबों को होने वाली कठिनाइयों का निवारण करेगा। सरकार का कहना है कि इससे इस अवधि में अनाज के कारण किसी गरीब को तकलीफ नहीं होगी। पीएमजीकेएवाई के तहत राज्यों को खाद्यान्न का आवंटन खाद्य मंत्रालय द्वारा एनएफएसए के तहत मौजूदा आवंटन-अनुपात के आधार पर किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्रिटेन में 50 साल से ऊपर वालों को कोविड की तीसरी डोज देने की तैयारी
Next: व्हाट्सऐप की गोपनीयता नीति के खिलाफ याचिका

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.