Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कोरोना संक्रमित मरीज 10 दिन से लापता
  • हरिद्वार

कोरोना संक्रमित मरीज 10 दिन से लापता

RNS INDIA NEWS 21/08/2020
default featured image

हरिद्वार। पिछले 10 दिन से कस्बा लंढौरा का कोरोना संक्रमित एक युवक लापता है। स्वास्थ्य विभाग युवक के मोबाइल खुलने का इंतजार कर रहा है। जिले भर में लगभग एक दर्जन ऐसे मामले हैं, जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मगर उनका पता नहीं चल रहा है। हार कर स्वास्थ्य विभाग अब इन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में है। कस्बा लंढौरा के मोहल्ला बाहर किला निवासी एक युवक ने 26 जुलाई को सिविल अस्पताल रुडक़ी में कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। बताया गया है कि 11 अगस्त को युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। लेकिन आज तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना मरीज को ढूंढना गवारा नहीं समझा। युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आए 10 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस कोरोना संक्रमित युवक को सर्च नहीं कर पाई है। इस संबंध में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शंभू कुमार झा का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज को रिपोर्ट आने के बाद से ही ट्रेस किया जा रहा है। लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में इस तरह के जिला भर में दर्जनभर से अधिक मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि यदि शीघ्र ही कोरोना संक्रमित मरीजों का कोई सुराग नहीं लगता तो फिर उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानकों को ताक पर रख शहर में खुदाई कर रही जिओ कम्पनी: अनिरूद्ध भाटी
Next: कोरोना महामारी से बचाव, सजगता एवं सहायता की जानकारी दी

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दो हत्याओं के बाद बिनारसी गांव छावनी में तब्दील

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.