Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, त्योहारों में कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन: मोदी
  • राष्ट्रीय

कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, त्योहारों में कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन: मोदी

RNS INDIA NEWS 25/07/2021
modi2

मन की बात में बोले प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 79वीं संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने सबसे पहले ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी भारतीय खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। पीएम ने कहा कि खिलाड़ी चुनौतियों को पार कर टोक्यो पहुंचे हैं। उनका हौसला बढ़ाना जरूरी है। टोक्यो ओलंपिक में तिरंगा देखकर पूरा देश रोमांचित हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि त्योहारों के दौरान हम ऐसा न सोचे कि कोरोना हमारे बीच से चला गया है। सभी लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।
पीएम मोदी ने कहा कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस भी है। कारगिल का युद्ध भारतीय सेनाओं के शौर्य और संयम का प्रतीक है। इस बार ये गौरवशाली दिवस भी अमृत महोत्सव के बीच मनाया जाएगा। इसलिए ये और भी खास हो जाता है, सभी साथी कारगिल के वीरों को नमन करें।
पीएम मोदी ने कहा कि इस बार 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं और इस बार अमृत महोत्सव पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कितने ही स्वतंत्रता सेनानी और महापुरुष हैं, जिन्हें अमृत महोत्सव में देश याद कर रहा है। अमृत महोत्सव किसी सरकार का, किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं है, यह भारतवासियों का कार्यक्रम है।
पीएम मोदी ने कहा कि रांची में जर्मनी के 3डी कंस्ट्रक्शन सिस्टम का इस्तेमाल करके घर बनाए जाएंगे। इसमें हर कमरे को अलग से बनाया जाएगा, फिर पूरे स्ट्रक्चर को उसी तरह जोड़ा जाएगा, जैसे ब्लॉक टॉय को जोड़ा जाता है। इसके अलावा देश में 6 अलग-अलग जगहों पर लाइट हाउस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। इन लाइट हाउस प्रोजेक्ट से आधुनिक तकनीक और इनोवेटिव तौर तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 25 जुलाई
Next: हस्तनिर्मित राखियों से वोकल फ़ॉर लोकल और महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश कर रही हैं ये बहनें

Related Post

Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के पास होता था पैसों का बंटवारा, रिमांड में आरोपी ने किए कई खुलासे

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.