Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मांगें पूरी नहीं होने पर कांग्रेस सेवादल ने प्रदर्शन की चेतावनी दी
  • हरिद्वार

मांगें पूरी नहीं होने पर कांग्रेस सेवादल ने प्रदर्शन की चेतावनी दी

RNS INDIA NEWS 04/08/2020
rns featured image new

रुडकी। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मुलाकात कर लक्सर-रुडक़ी रोड के निर्माण सहित चार मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने 20 अगस्त को रुडक़ी तिराहे पर 24 घंटे के लिए धरने-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
मंगलवार को सेवादल कार्यकर्ताओं ने एसडीएम पूरण सिंह राणा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लक्सर रुडक़ी रोड के लिए केंद्र की सरकार ने बजट राज्य को जारी कर दिया था, परंतु सांसद बनाम मुख्यमंत्री की लड़ाई में राज्य सरकार ने जानबूझकर बजट लैप्स करा दिया है। उधर, रोड की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इससे होकर गुजरने वाले हजारों लोग परेशानी भुगत रहे हैं। उन्होंने रोड का बजट वापस मंगवाकर तत्काल इसका निर्माण शुरू कराने सहित अपनी चार मांगों का कए ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में लक्सर से सटे गांव सेठपुर में मुख्य रोड पर भरे बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था करने, नगर की गंगा विहार कालोनी में सीसी रोड बनवाने तथा अब्दुल रहीमपुर में हुई दानिश की हत्या से प्रभावित परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर उन्होंने 20 अगस्त से रुडक़ी तिराहे पर 24 घंटे के धरने व प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। एसडीएम ने उनकी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है। प्रतिनिधिमंडल में जसवीर सिंह, अवनीश सैनी, सहदीप सिंह, ओमकार सिंह, देवेश राणा, रीना गुप्ता, लोकेश कुमार, सोनू पालीवाल, बीना रस्तोगी, राजेश शर्मा, अमित शर्मा उर्फ डोनु पंडित मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज जलेंगे लक्सर के मंदिरों में 51 हजार दिये
Next: कोरोना जांच रिपोर्ट में देरी होने पर हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मदरसों में छात्र संख्या में भारी गिरावट, जांच के लिए समिति गठित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.