Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने दिया विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को समर्थन
  • देहरादून

कांग्रेस ने दिया विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को समर्थन

RNS INDIA NEWS 29/12/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त बैकडोर कर्मचारियों के आंदोलन को कांग्रेस नेताओं ने समर्थन दिया। 2016 के बाद की भर्तियों पर कार्रवाई को लेकर विधानसभा अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। विधानसभा के समीप बर्खास्त कर्मचारियों ने अपना धरना गुरुवार को 11वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व दर्जाधारी बिट्टू कर्नाटक सहित कई नेता धरना स्थल पहुंचे और समर्थन दिया। कांग्रेस नेताओं ने निर्णय लिया कि वह कार्मिकों के साथ अनिश्चितकालीन रूप से धरने पर बैठेंगे। कर्नाटक ने कहा कि कोटिया कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से लिखा कि 2001 से 2022 तक सभी नियुक्तियों एक ही प्रकार से हुई हैं। ऐसे में कार्रवाई केवल 2016 और 2022 की भर्तियों पर ही क्यों की गई। यह विधानसभा अध्यक्ष के दोहरा चरित्र को दर्शाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि बर्खास्त कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं होता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 2016 से पहले की भर्ती पर विधानसभा अध्यक्ष ने तीन माह में कोई भी विधिक राय नहीं ली है, जबकि कुछ कर्मचारियों को एक झटके में बाहर कर दिया। मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह कार्की, गिरीश सिंह, दीप्ति पांडे, तुशांत बिष्ट, बबीता भंडारी, हरीश चंद्र भट्ट, आशीष शर्मा, निहारिका उनियाल, लक्ष्मी चिराल, अमित मंमगाई, कुंदन सिंह आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रायपुर कॉलेज में हुआ वार्षिक उत्सव शुरू
Next: जमीन धोखाधड़ी के पांच आरोपियों पर गैंगस्टर ऐक्ट में कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.