Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने 16वें वित्त से मांगा विशेष पैकेज और ग्रीन बोनस
  • देहरादून

कांग्रेस ने 16वें वित्त से मांगा विशेष पैकेज और ग्रीन बोनस

RNS INDIA NEWS 19/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  16वें वित्त आयोग की टीम के उत्तराखंड भ्रमण के दौरान प्रदेश कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में प्रतिभाग करते हुए पार्टी की ओर से कई अहम सुझाव प्रस्तुत किए। इनमें उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा और ग्रीन बोनस की मांग एक बार फिर से पुरजोर ढंग से उठाई गई। इसके अलावा उत्तराखंड की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए संवेदनशीलता गुणांक (कॉस्ट डिसेबिलीटी) निर्धारित करने, अलग से आपदा प्रबंधन मंत्रालय गठित करने, क्षेत्रफल व जनसंख्या में असंतुलन को ठीक करने के लिए कदम उठाने जैसे मुद्दों पर सुझाव दिए गए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकान्त धस्माना के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने 16वें वित्त आयोग की टीम को सुझाव पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया है कि राज्य के गठन की मांग के पीछे सबसे अहम कारण था कि दशकों से पिछले इस सीमावर्ती क्षेत्र का सतत विकास हो सके। लेकिन 25 वर्षों बाद भी तस्वीर बहुत ज्यादा नहीं बदली है। राज्य निर्माण के पहले वर्ष के बजट के आकार से आज राज्य का बजट चौबीस गुना बढ़कर लगभग एक लाख एक हजार 175 करोड़ बेशक हो गया, लेकिन बावजूद इसके राज्य की मूल समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। राज्य में पलायन की गति इन 25 वर्षों में कम होने की बजाय बढ़ गई। गोस्ट विलेज लगातार बढ़ रहे हैं, कृषि भूमि घट रही है और पेयजल की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। अनेक बार राज्य की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों, देश की सुरक्षा सामरिक दृष्टि से, पर्यावरणीय दृष्टि से व एशिया का सबसे बड़ा वाटर बैंक होने की वजह से उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा, राज्य को ग्रीन बोनस दिए जाने की मांग सभी राजनीतिक दल करते आए हैं। पिछले वित्त आयोग के समक्ष भी कांग्रेस ने यह मांग पुरजोर तरीके से रखी थी। 15वें वित्त आयोग ने उससे सहमति भी व्यक्त की थी, लेकिन उत्तराखंड को अपेक्षा के अनुरूप सहायता नहीं मिली। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवान आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समर्थ पोर्टल का संचालन खुद करेंगे विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत
Next: अल्मोड़ा: बस में महिला यात्रियों से छेड़छाड़, यात्रियों ने मनचलों की जमकर की धुनाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

धर्मावाला टोल प्लाजा पर मारपीट से भड़के ग्रामीण, पुलिस चौकी का घेराव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.