Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस का नारा रोजगार दो या सत्ता छोड़ो बहुत ही हास्यास्पद : डॉ. भसीन
  • देहरादून

कांग्रेस का नारा रोजगार दो या सत्ता छोड़ो बहुत ही हास्यास्पद : डॉ. भसीन

RNS INDIA NEWS 14/09/2020
20 (6)

भाजपा भारी बहुमत से उत्तराखंड में सरकार बनाएगी और कांग्रेस नेता घंटी, शंख, थाली व कनस्तर ही बजाते रह जाएंगें

देहरादून। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने रोजगार के मुद्दे पर काग्रेस के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं का यह कदम सत्ता से बाहर रहने की कुंठा का परिणाम है। जहा तक रोजगार का सवाल है, तो वर्तमान में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार रोजगार को लेकर बड़े स्तर पर अभियान चला रही है, जबकि कांग्रेस के समय बेरोजगारी के कारण स्थिति बहुत ही दयनीय थी। डॉ.भसीन ने कहा कि कांग्रेस का नारा रोजगार दो या सत्ता छोड़ो बहुत ही हास्यास्पद है। काग्रेस नेता युवाओं के प्रति संवेदनशील न होकर अपने राजनीतिक भविष्य व राजनीतिक रोजगार को लेकर चिंतित हैं। वे भूल गए हैं कि विधानसभा चुनाव में अभी डेढ़ वर्ष है और वर्ष 2022 में भी भाजपा भारी बहुमत से उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। कांग्रेस नेता घंटी, शख, थाली व कनस्तर ही बजाते रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी, अर्द्धसरकारी, मनरेगा, उपनल, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, निजी क्षेत्र में रोजगार को लेकर वातावरण बनाने के साथ रोजगार के लिए अभियान चला रही है। उन्होंने चुनौती दी कि कांग्रेस अपनी सरकार के समय के रोजगार के दस्तावेज जनता के सामने लाए और भाजपा भी साढ़े तीन वर्ष में दिए गए रोजगार के पूरे आकड़े प्रस्तुत करेगी। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इन साढ़े तीन वर्षो के कार्यकाल में कोरोना संकट एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है और आज भी है। इसके बावजूद सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है, जबकि काग्रेस कोरोना को बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि काग्रेस नेता प्रदर्शन करें, इस पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वे कोरोना की रोकथाम को जरूरी नियमों का उल्लंघन कर जनता के जीवन से खिलवाड़ न करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजयुमो ने किया शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन
Next: अनाथ बच्चों की आर्थिक मदद को बुक्सा समाज आया आगे

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.