Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कांग्रेस के हाथ से निकली एक और राज्य की सत्ता
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस के हाथ से निकली एक और राज्य की सत्ता

RNS INDIA NEWS 22/02/2021
default featured image

नारायणसामी सरकार ने खो दिया बहुमत

पुडुचेरी, 22 फरवरी (आरएनएस)। पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार ने सत्ता खो दी है। सोमवार को ट्रस्ट वोट के बाद पुडुचेरी विधानसभा स्पीकर ने ऐलान किया है कि नारायणसामी सरकार ने यहां बहुमत खो दिया है। विश्वास मत परीक्षण पर वोटिंग से पहले ही राज्य के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने सदन से वाकआउट कर दिया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने एलान किया कि सरकार ने अपना बहुमत खो दिया है। कांग्रेस के पांच विधायकों और सहयोगी डीएमके के एक विधायक के इस्तीफा देने के बाद नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई थी।
विधानसभा की वर्तमान स्थिति के मुताबिक उसे बहुमत के लिए 14 विधायकों का समर्थन चाहिए। हालांकि, फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री नारायणसामी दावा करते रहे कि उनके पास निर्वाचित विधायकों में से बहुमत है। माना जा रहा है कि अब वे उप राज्यपाल से मुलाकात करेंगे, जहां उन्हें इस्तीफा सौंप देंगे।
विधानसभा में कांग्रेस के पास उसके 9 विधायकों के अलावा 2 डीएमके और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन है। यानी कांग्रेस के पास 11 विधायकों (स्पीकर को लेकर 12) का समर्थन है, जबकि वहीं इससे पहले इससे पहले, विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री नारायणसामी ने पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर सरकार को गिराने की कोशिश की। मालूम हो कि पिछले डेढ़ महीने में सरकार के छह विधायक अपने पद से इस्तीफा दे चुके थे, जिसमें से दो ने रविवार को दिया। वहीं, पिछले साल कांग्रेस के एक विधायक को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इस तरह सरकार से सात विधायक दूर हो चुके थे, जिसके बाद सरकार अल्पमत में आ गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हमारा लक्ष्य सत्ता नहीं आत्मनिर्भर भारत : मोदी
Next: गंगनहर में छलांग लगा रही युवती को सीपीयू ने बचाया

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.