Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि
  • बागेश्वर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 08/08/2023
rns featured image new

बागेश्वर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृव में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पार्टी कार्यालय में सुबह 11 बजे कार्यकर्ता एकत्र हुए और स्वतंत्रता आन्दोलन के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी द्वारा चलाये गये अगस्त क्रांति आन्दोलन में शहीद हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अगस्त क्रान्ति का दिन एक ऐतिहासिक है। आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत को भारत से निकालने के लिए अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा दिया जो पूरे देश में गूंजा। इसी नारे को लगाते हुए लाखों आंदोलनकारियों ने देश की आजादी के लिए आंदोलन में बढ़चढ़ कर भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि हम अगस्त क्रान्ति के संघर्ष को कभी भुला नहीं सकते। हमें अगस्त क्रान्ति के शहीदों और महान क्रान्तिकारी नेताओं से प्रेरणा लेकर राष्ट्र हित में कार्य करना चाहिए। यही हमारी अगस्त क्रांति के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर कवि जोशी, भुवन भेसौड़ा, हरीश चंद्र त्रिकोटी, कुंदन गिरी, शैलेंद्र चौहान, लक्ष्मी धर्मशक्तू, ललित गिरी, नवीन टम्टा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रानीखेत पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त को काशीपुर से किया गिरफ्तार
Next: पशुओं का बीमा क्लेम रोका, अब कंपनी देगी 50 हजार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.