Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कांग्रेस अपने घोषणापत्र में युवाओं के सपनों को साकार करने पर कार्य करेगी
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

कांग्रेस अपने घोषणापत्र में युवाओं के सपनों को साकार करने पर कार्य करेगी

RNS INDIA NEWS 04/08/2021
IMG-20210804-WA0017

अल्मोड़ा। ऋषिकेश में आयोजित तीन दिवसीय कांग्रेस मंथन शिविर में कार्यकर्ताओं द्वारा अनेकों महत्वपूर्ण प्रस्ताव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सम्मुख प्रस्तुत किये। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि जिस प्रकार समुद्र मंथन के पश्चात अन्तोगत्वा अमृत प्राप्त हुआ उसी प्रकार से इस शिविर में कार्यकर्ताओं के विचारों के मंथन के पश्चात उत्तराखंड राज्य की जनता के हितार्थ अनेकों अमृत रूपी विचार पार्टी आलाकमान के सम्मुख आए हैं। श्री कर्नाटक ने कहा कि कांग्रेस अपने चुनाव घोषणापत्र में उत्तराखंड राज्य की जनता के हित व विशेष तौर पर युवाओं के सपने के उत्तराखंड को कैसे साकार किया जाए उस दिशा पर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे महत्वपूर्ण फैसले जिससे उत्तराखंड के भविष्य को संवारा जा सके उन बिंदुओं पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विशेष जोर देते हुए कार्य करने पर बल दिया। वहीं दूसरी ओर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि पार्टी उनके विचारों में आगे बढ़कर कार्य करेगी और बूथ स्तर से प्रदेश स्तर तक प्रशिक्षण कैंप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर भाजपा की नाकामियों को जन- जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं ने एक स्वर में प्रदेश की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।श्री कर्नाटक ने बताया कि यह तीन दिवसीय मंथन शिविर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने का काम करेगा और कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में सफलता दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा ।उन्होंने कहा कि इस मंथन शिविर में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने सीधे कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर उनके विचारों को महत्वपूर्ण स्थान देते हुए अमल में लाने की बात कही। श्री कर्नाटक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के विचारों व जन अपेक्षित विषयों को पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों जनता के बीच जाएगी। मंथन शिविर इस सत्र में सभी वरिष्ठ नेताओं जिनमें प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ,नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, सह प्रभारी राजेश धर्माणी, दीपिका पांडे, उप नेता करन मेहरा सहित पार्टी के सभी विधायक गण एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मैक तस्करों पर अल्मोड़ा पुलिस की कार्यवाही जारी, 6.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Next: अनियंत्रित कार ने पार्क किए गए सात वाहनों को मारी टक्कर, माँ-बेटी घायल

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.