Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कंपनी में डायरेक्टर बनाकर महिला से दुष्कर्म, शादी के बाद किया ब्लैकमेल
  • देहरादून

कंपनी में डायरेक्टर बनाकर महिला से दुष्कर्म, शादी के बाद किया ब्लैकमेल

RNS INDIA NEWS 20/05/2022
rns featured image new

देहरादून। शातिर कारोबारी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। युवती का विश्वास जीतने के लिए उसे अपने पिता की कंपनी में डायरेक्टर बना दिया। पिछले साल महिला को पता लगा कि आरोपी पहले से विवाहित है तो उसने दूसरी जगह शादी कर ली। आरोप है कि इसके बाद भी वह अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि वह उसे रखैल की तरह रखना चाहता है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती वर्ष 2015 में मनीष कुमार सोलंकी निवासी साईंलोक, फेस दो जीएमएस रोड के संपर्क में आई। पीड़िता का आरोप है कि मनीष ने उसके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। जिसके लिए उसने हामी भर दी। इसके बाद मनीष आए दिन युवती से अलग-अलग जगहों पर मिलकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच उसने युवती को विश्वास में लेने के लिए अपने पिता की कंपनी हैबसिक इंफ्रास्ट्रक्चर में वर्ष 2017 में डायरेक्टर बना दिया। आरोप है कि इसके बाद पीड़िता को जो संपत्ति माता-पिता से मिली थी, वह उसने बिकवा दी और रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली। महिला का कहना है कि उसे 19 अगस्त 2018 को पता लगा कि आरोपी विवाहित है। उसने इसके बाद मनीष से संपर्क तोड़ा। 30 अगस्त 2021 को उसने दूसरे युवक से विवाह कर लिया। इसके बाद वह पति संग रहने लगी।

आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी मनीष टॉर्चर करता रहा। दबाव बनाया कि वह उसकी रखैल बनकर रहे। नहीं तो उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। महिला कुछ समय तक आरोपी की धमकी सहती रही। महिला का आरोप है कि मनीष ने एक मई को अपने घर बुलाया कि वह सभी अश्लील फोटो और वीडियो डिलीट कर देगा। आरोप है कि वहां गाली-गलौच करते हुए फिर रखैली की तरह रहने का दबाव बनाया। महिला के पति से भी रिश्ते बिगड़ने लगे तो प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। तहरीर पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपी कारोबारी मनीष के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कारोबारी महिला के खाते से 12 लाख की ठगी
Next: बीमा प्रीमियम में छूट का झांसा देकर लगाया 1.80 लाख चूना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता
  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.