Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कंपनी के घाटे से परेशान फैक्ट्री स्वामी ने लगाई फांसी
  • ऊधम सिंह नगर

कंपनी के घाटे से परेशान फैक्ट्री स्वामी ने लगाई फांसी

RNS INDIA NEWS 20/03/2024
faansi-hang-e1683481615242

रुद्रपुर(आरएनएस)। रुद्रपुर के ग्राम शिमला पिस्तौर में स्थित एक कम्पनी के निरंतर घाटे में चलने से परेशान फैक्ट्री स्वामी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां खड़े लोगों से आवश्यक जानकारी लेने के बाद शव को फांसी से उतार कर अपने कब्जे में लिया और उसके परिजनों को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बगवाड़ा चौकी के उप निरीक्षक मोहन जोशी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि मूल रूप से खड़कापारा पश्चिम मुम्बई निवासी 40 वर्षीय अमित लोखण्डे पुत्र रमेश यहां ग्रीन होम में रहता था और ग्राम शिमला पिस्तौर स्थित रामदास इंटरप्राईजेज का स्वामी था। उन्होंने बताया कम्पनी के पिछले काफी समय से घाटे में होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। गत दिवस अमित प्रातः करीब 11 बजे अपने कमरे में गया था लेकिन उसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकला। जिस पर कम्पनी के लोगों ने उसके कमरे मेंं जाकर देखा तो अमित कमरे में फांसी पर लटका हुआ था। उप निरीक्षक मोहन जोशी ने बताया कि पुलिस को सायं मामले की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों नें मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव को फांसी से उतार कर अपने कब्जे में लिया। आवश्यक जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्लाक प्रमुख व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीजेपी में शामिल
Next: नैनीताल उधमसिंह नगर संसदीय सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.