Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कमेटी के करोड़ों रुपये लेकर फरार डेयरी संचालक पर केस
  • हरिद्वार

कमेटी के करोड़ों रुपये लेकर फरार डेयरी संचालक पर केस

RNS INDIA NEWS 25/07/2022
default featured image

हरिद्वार। सिडकुल और रानीपुर क्षेत्र के कई लोगों के कमेटी के नाम पर करोड़ों रुपये इकट्ठा कर डेयरी संचालक फरार हो गया है। सिडकुल पुलिस ने रोहालकी किशनपुर निवासी एक युवक की शिकायत पर कमेटी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि रानीपुर कोतवाली में भी लोगों ने दो भाइयों के खिलाफ शिकायत की है।
पुलिस के मुताबिक सिडकुल थाना क्षेत्र के दर्शन नगर रामधाम कॉलोनी में सत्य प्रकाश शर्मा ने दूध की डेरी खोली थी। यहीं से सत्य प्रकाश शर्मा कई लोगों की कमेटी का पैसा इकट्ठा किया करता था। पिछले दो वर्ष से यह कमेटी चली आ रही थी। आरोप है कि 20 जून को कमेटी का समय पूरा हो गया। कमेटी के पैसे लेने के लिए सत्य प्रकाश शर्मा पर लोगों ने दबाव बनाया। आरोप है कि कमेटी संचालक पहले टालमटोल करता रहा फिर कमेटी के पैसे देने से इनकार कर दिया। जब उस पर पैसे देने का दबाव बढ़ने लगा तो वह गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि रातों-रात आरोपी अपनी डेरी बंद कर भाग निकला। जब लोगों को इसका पता चला तो हड़कंप मच गया। लोग एक दूसरे से आरोपी का ठिकाना पूछकर तलाश में जुट गए। थक हार कर उन्होंने पुलिस की मदद ली। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि अभिषेक चौहान पुत्र अमरपाल सिंह चौहान,निवासी रोहालकी किशनपुर की शिकायत पर सत्य प्रकाश पुत्र मनु निवासी दर्शन नगर राम धाम कॉलोनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी शैक्षिणक दस्तावेज से पाई पीएसी में नौकरी
Next: पुलिस और कांवड़ियों में झड़प से लगा जाम

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.