Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कमिश्नर सुशील कुमार को दी विदाई
  • पौड़ी

कमिश्नर सुशील कुमार को दी विदाई

RNS INDIA NEWS 30/06/2023
rns featured image new

पौड़ी। 28 साल की सेवा के बाद कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर आयुक्त सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। सुशील कुमार की सेवाएं बीते मार्च में ही पूरी हो गई थी, लेकिन सरकार ने उन्हें तीन महीने का सेवा विस्तार दिया था, जो जून में पूरा हुआ। गढ़वाल और कुमाऊं कमिश्नर से पहले सुशील कुमार ने प्रदेश में विभिन्न पदों पर सेवाएं दी। सुशील कुमार ने अपने कैरियर की शुरुआत शॉर्ट सर्विस कमिशन से भारतीय सेना से की और कैप्टन के पद पर रहे। इसके बाद उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा पास की। उनकी पहली तैनाती 30 जनवरी 1995 में हापुड़ के एसडीएम के तौर पर हुई। इस बीच वे विभिन्न जिलों में रहे। उन्हें 2000 में एसडीएम सहारनपुर बनाया गया। इसके बाद वे उत्तराखंड राज्य में आए। उत्तराखंड में देहरादून व हरिद्वार में सीडीओ के साथ ही सचिव हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण व सचिव एमडीडीए पद पर भी उन्होंने काम किया। सुशील कुमार को आईएएस का 2005 बैच मिला। इसके बाद जनवरी 2015 में डीएम पिथौरागढ तो 2017 से 2019 तक पौड़ी के डीएम रहे। शासन में भी उन्हें आयुक्त आबकारी व सचिव खाद्य व राजस्व की जिम्मेदारी दी गई। उन्हें जुलाई 2021 कुमाऊं का कमिश्रर बनाया गया था वहां से वे आयुक्त गढ़वाल के पद पर 2 दिसंबर 2021 को आए थे। पौड़ी आयुक्त सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें मंडलीय व जनपदीय अधिकारियों ने विदाई दी। इस मौके पर सुशील कुमार ने कहा कि उन्हें पौड़ी में जिलाधिकारी के पद पर भी काम करने का मौका मिला और आज आयुक्त के पद से भी पौड़ी से ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कहा कि विभिन्न पदों पर काम करने का मौका मिला। आयुक्त ने अफसरों से कहा कि विकास की मुख्यधारा से अभी तक वंचित लोगों के लिए टीम भावना से काम करने की जरूरत है। विदाई समारोह में पौड़ी के डीएम डा. आशीष चौहान ने कहा कि जब वे डीएम पिथौरागढ़ रहे, तब सुशील कुमार कुमाऊं के कमिश्नर पद पर रहे। आज जब पौड़ी डीएम है तो यहां भी उनके साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने जो प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया वह अनुकरणीय है। विदाई समारोह के दौरान मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों ने आयुक्त को सेवानिवृति पर पुष्पगुच्छ भेंट किए। कार्यक्रम में सीएफ पंकज कुमार, पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे, सीडीअी अपूर्वा पांडे, अपर आयुक्त नरेंद्र क्वीराल, एसएचओ पौड़ी गोविन्द कुमार आदि शामिल रहे। संचालन जिला सूचना अधिकारी पौड़ी बीरेंद्र राणा ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आगामी लोकसभा चुनाव में रिकार्ड सीटें जीतेगी भाजपा
Next: अंकिता की मां ने दी आत्महत्या की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.