Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कॉमर्शियल गैस के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन
  • देहरादून

कॉमर्शियल गैस के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 04/05/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। देश में बढ़ती महंगाई और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को पछुवादून कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। विकासनगर से चकराता की ओर जा रहे पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह भी जुलूस में शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होते ही कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर आम आदमी पर आर्थिक बोझ डाला है। तिलक भवन से कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस निकालकर पहाड़ी गली चौक पर पहुंचे जहां केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण आम जनता, खासकर छोटे व्यापारी और मध्यम वर्ग आर्थिक संकट से जूझ रहा है। सरकार ने पांच राज्यों में हुए चुनावों में फायदा लेने के लिए चुनाव से पूर्व कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि नहीं की। चुनाव समाप्त होने के बाद जनता पर आर्थिक बोझ डाला गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की यह नीति रही है कि चुनाव के समाप्त होने के बाद जनता को आर्थिक बोझ तले दबा देती है। कहा कि इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से श्रद्धालुओं को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन काल में हर दिन महंगाई में बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की हितैषी है। चुनाव के वक्त धार्मिक उन्माद फैलाकर वोट को अपने पक्ष में करने में माहिर हो चुकी भाजपा हर दिन आम आदमी का शोषण कर रही है। कहा कि सरकार ने जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया और गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी अपना आंदोलन और तेज करेगी।प्रदर्शन करने वालों में शहर अध्यक्ष विकास शर्मा, डाकपत्थर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, संजय जैन, विपुल जैन, पूर्व सभासद शम्मी प्रकाश, पूर्व महासचिव राजीव शर्मा, जितेंद्र रावत, मोहित बिष्ट, फुरकान अहमद, डॉ. सुभाष चंबेल, समीर अंसारी, बलजीत सिंह, फरमान अहमद, अमित रमोला, कांतिराम नौटियाल, नासिर हुसैन, परवेज, अनस मुनीर, रॉकी, भूपेश उपाध्याय, अभिराजन, श्याम चंद, एंथोनी, मनजीत चावला आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आउटसोर्स और अस्थायी कर्मचारियों का वेतन संशोधित दरों के अनुसार देने की मांग
Next: केरलम विधानसभा चुनाव परिणाम लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत: भूपेंद्र भोज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.