Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की पार्किंग के लिए खुदाई को दी गई अनुमति पर लगी रोक
  • नैनीताल

कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की पार्किंग के लिए खुदाई को दी गई अनुमति पर लगी रोक

RNS INDIA NEWS 28/06/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। शहर के बीचों-बीच सरगम सिनेमा के पास 69 बीघा सरकारी जमीन पर बन रहे कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का जिला विकास प्राधिकरण से नक्शा निरस्त होने के बाद अब खान विभाग ने अंडर ग्राउंड पार्किंग के लिए दी खनन की अनुमति भी रद्द कर दी है। प्रशासन व खान विभाग के संयुक्त निरीक्षण के बाद कॉम्प्लेक्स मालिक पर अवैध खनन पर 4.85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
पिछले दिनों कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शहर के कई क्षेत्रों में नजूल भूमि का निरीक्षण किया था। इस दौरान सरगम सिनेमा के पास नजूल भूमि पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाए जाने का मामला सामने आया था। दस्तावेजों की जांच के बाद सामने आया कि क्षेत्र में सरकार की 69 बीघा भूमि को खुर्दबुर्द कर उसकी बिक्री के बाद कॉमर्शिलय कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। कमिश्नर ने एडीएम शिवचरण द्विवेदी को जांच के आदेश दिए। जिसे संज्ञान में लेते हुए जिला विकास प्राधिकरण ने कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स का नक्शा निरस्त करने के लिए कार्यवाही शुरू की। प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय व संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने जैम इंटरटेनमेंट एंड हॉस्पिटलिटी सर्विसेज प्रा.लि. के नाम से पास कॉम्प्लेक्स का नक्शा निरस्त किए जाने की उपाध्यक्ष धीराज सिंह गर्ब्याल को संस्तुति भेजी। उपाध्यक्ष के अनुमोदन पर नक्शे को निरस्त करने के आदेश जारी किए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शारदा घाट किनारे बनी अस्थाई झोपड़ियां हटाई गई
Next: धारी से हल्द्वानी आई युवती लापता हुई

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.