Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कॉलेज परिसर में बाइक दौड़ा रहे तीन छात्रों को हॉस्टल से निकाला
  • नैनीताल

कॉलेज परिसर में बाइक दौड़ा रहे तीन छात्रों को हॉस्टल से निकाला

RNS INDIA NEWS 29/08/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। राजकीय मेडिकल कॉलेज के तीन एमबीबीएस छात्रों को परिसर में बिना हेलमेट बाइक दौड़ाने पर हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। अनुशासनहीनता के मामले में टीबी एंड चेस्ट विभागाध्यक्ष व मुख्य अधीक्षक छात्रावास डॉ. आरजी नौटियाल ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। मेडिकल कॉलेज में 2021 बैच के तीनों छात्र हॉस्टल परिसर में एक ही बाइक पर बैठे हुए सीसीटीवी में कैद हुए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद पूरी पड़ताल के बाद तीनों छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दरअसल, कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए वाहन लेकर आना प्रतिबंधित है। एडमिशन के समय इनसे यह शपथ पत्र भी लिया जाता है कि कॉलेज परिसर में बाइक-स्कूटी या चौपहिया वाहन का प्रयोग नहीं करेंगे। बावजूद छात्र नियमों की अनदेखी कर बाइक दौड़ा रहे थे। मुख्य अधीक्षक छात्रावास डॉ. आरजी नौटियाल ने बताया कि एमबीबीएस के तीनों छात्रों को तुरंत हॉस्टल खाली करने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर आगे की कार्रवाई कॉलेज प्रबंधन करेगा।

5 अगस्त को भी किया गया एक छात्र निष्कासित

एमबीबीएस का एक छात्र कार और स्कूटी दोनों को समय-समय पर कॉलेज परिसर में दौड़ाता पाया गया था। यही नहीं वह हॉस्टल के सिक्योरिटी गार्ड से जबरन अपनी स्कूटी छुड़ाकर ले गया। इस मामले में 5 अगस्त को भी एक छात्र को हॉस्टल से निष्कासित किया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी
Next: निवेश का झांसा देकर पांच लाख हड़पे

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.