Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मुख्यमंत्री ने जीएसटी परिषद की 44वीं बैठक की सिफारिशों का स्वागत किया
  • राज्य
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जीएसटी परिषद की 44वीं बैठक की सिफारिशों का स्वागत किया

RNS INDIA NEWS 12/06/2021
rns featured image new
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जीएसीटी परिषद की 44वीं बैठक में कोविड-19 राहत और प्रबन्धन में प्रयोग होने वाली निर्धारित वस्तुओं पर जीएसटी दरों को 30 सितम्बर, 2021 तक कम करने के निर्णय का स्वागत किया है।
जीएसटी परिषद की 44वीं बैठक आज नई दिल्ली में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से केन्द्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट मामले मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जय राम ठाकुर ने एंबुलेंस पर जीएसटी दर को 28 प्रतिशत से 12 प्रतिशत करने, दाह संस्कार के लिए प्रयोग किए जाने वाली गैस, बिजली व अन्य भट्टियों पर 18 प्रतिशत से पांच प्रतिशत करने और ब्लैक फंगस के उपचार में प्रयोग होने वाली एम्पोटैरिसिन बी पर जीएसटी माफ करने के निर्णय की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सिफारिशों के अनुरूप कोविड उपचार में प्रयोग होने वाले चिकित्सा आॅक्सीजन, वैंटिलेटर्ज, आॅक्सीजन कन्सन्ट्रेटर व जनरेटर, वैंटिलेटर मास्क, कैन्यूला व हेलमेट, बीएपीएपी मशीन, उच्च प्रावह नेजल कैन्यूला उपकरण, कोविड टैस्टिंग किट, पल्स आॅक्सीमीटर और दवाओं पर जीएसटी दर को 12 प्रतिशत से पांच प्रतिशत करने के प्रस्ताव का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि परिषद की जीएसटी दरों पर छूट की सिफारिशें लोगों को अपेक्षित राहत प्रदान करेंगी।
जय राम ठाकुर ने कोविड महामारी से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश सरकारों को प्रदान किए जा रहे सहयोग के लिए भारत सरकार का भी आभार व्यक्त किया। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: दंगल को हनुमान चालीसा का पाठ कर व झंडा पूजन कर निभाया
Next: सरयू में गिरने से बाल-बाल बचीं 108 एंबुलेंस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.