Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का उद्घाटन
  • देहरादून

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 29/08/2022
rns featured image new

देहरादून।  राज्य में खेलों और खिलाड़ियों की नई पौध को उन्नति के शिखर पर ले जाने के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का उद्घाटन किया गया। देहरादून के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में मलखम्ब खेल की प्रस्तुति पर खुशी जताई। उन्होंने मंच से घोषणा की कि मलखम्ब खेल को राज्य खेल पॉलिसी में शामिल किया जाएगा। जिससे प्रदेश व देश में मलखम्ब को उसकी पहचान मिल सके।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री खेल विकास निधि के स्थापना की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने खेल विभाग में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षकों को स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार मानदेय देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पूर्व की भांति खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत आरक्षण देने की मजबूत पैरवी करने की बात कही।

प्रति माह 1500 रुपये की दी जायेगी छात्रवृत्ति
योजना के तहत प्रत्येक जिले से 8 से 14 आयु वर्ग के 150 बालक व 150 बालिकाओं के चयन किया गया है। इसी तरह प्रदेश से 3900 छात्रों का चयन हुआ है। इन्हें प्रति माह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को चेक वितरित किए।
उत्तराखंड के उभरते खिलाड़ियों के लिए यह योजना एक तरह से वरदान साबित होगी। 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि से बच्चे अपने लिए खान-पान, खेल किट आदि की व्यवस्था भी कर पाएंगे। अब आवश्यकता है कि इन बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाए। क्योंकि, प्रोत्साहन राशि का लाभ खिलाड़ियों को तभी मिलेगा, जब वो अपने खेल को दिन-प्रतिदिन सुधारेंगे। हर वर्ष इस योजना के पात्र बच्चों की समीक्षा होनी जरूरी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर के अंदर कमरे से 10 हजार रुपये चोरी
Next: कैबिनेट मंत्री ने घायलों का जाना हाल, मृतकों को दी श्रद्वांजलि

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.