Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्यमंत्री ने की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये धनराशि स्वीकृत
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये धनराशि स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 05/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आपदाग्रस्त एवं ग्रामीण क्षेत्र खैर मानसिंह, द्रोण द्वारा, थेवा मालदेवता, अस्थल, अखण्डवाली भिलंग में 500 सोलर स्ट्रीट लगाये जाने की घोषणा के क्रियान्वयन हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री द्वारा उक्त योजना हेतु रू0 28.69 लाख (रु० अट्ठाईस लाख उनहत्तर हजार मात्र) की स्वीकृति प्रदान की गयी है। मुख्यमंत्री द्वारा गुरूनानक पब्लिक इण्टर कॉलेज खुडबुड़ा मोहल्ला देहरादून को पुताई पेन्ट एवं मरम्मत आदि कार्यों के सम्बन्ध में की गई घोषणा के कियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री द्वारा रू0 99.99 लाख (रु० निन्यानवे लाख निन्यानवे हजार मात्र) की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
मुख्यमंत्री द्वारा इको टास्क फोर्स गढ़वाल राइफल मुख्यालय गढी कैंट देहरादून के लिए 50 के०एल० क्षमता के जलाशय का निर्माण की घोषणा के कियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए रू0 8.11 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी है। जबकि विधान सभा सल्ट के ग्राम सभा कुशिया चौन मल्ला में देवी मंदिर एवं शिव मंदिर का सौन्दर्याकरण किये जाने की घोषणा के कियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए 23.97 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
मुख्यमंत्री द्वारा खोली से धांडली तक सम्पर्क मार्ग का कार्य की घोषणा के कियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा उक्त योजना हेतु रू0 38.826 लाख मां भगवती मंदिर चामी भैसकोट का सौन्दर्याकरण की घोषणा के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए रू0 47.00 लाख, गुरु गोरखनाथ मंदिर मेला स्थल विकास व सौन्दर्याकरण निर्माण कार्य किये जाने की घोषणा के क्रियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए उक्त योजना हेतु रू० 48.798 लाख, ग्राम पंचायत बौना से धरीतीधार कुलका ट्रेकिंग/पैदल मार्ग निर्माण कार्य की घोषणा के कियान्वयन के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए उक्त योजना हेतु रू0 75.47 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री द्वारा धारचूला के मदकोट क्षेत्र के अन्तर्गत मन्दाकिनी पुल से ग्राम समा राप्ती तक पैदल अश्व मार्ग का निर्माण की घोषणा के कियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए उक्त योजना हेतु रू0 44.772 लाख, मां नन्दा सुन्दा मंदिर उद्यमस्थल को पर्यटन एवं धार्मिक दृष्टि से विकसित किये जाने की घोषणा के क्रियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए उक्त योजना हेतु रू० 45.00 लाख, ग्राम पक्की खुमरिया में अमन पारूथी के घर तक 200 मीटर सड़क निर्माण किये जाने की घोषणा के कियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते उक्त योजना हेतु रू० 19.53 लाख की स्वीकृति के साथ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधान सभा क्षेत्र सोमेश्वर के अन्तर्गत सोमेश्वर मंदिर का सौन्दर्याकरण किये जाने की घोषणा के कियान्वयन हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए उक्त योजना हेतु रू0 36.85 लाख (रू० छत्तीस लाख पिचासी हजार मात्र) की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 05 फरवरी
Next: किसानों को फसल बीमा भुगतान जल्द करने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.