Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री ने की उत्तराखण्ड में पांच नए फायर स्टेशन, विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र की घोषणा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने की उत्तराखण्ड में पांच नए फायर स्टेशन, विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र की घोषणा

RNS INDIA NEWS 19/04/2025
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित पुलिस लाइन में आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में फायर सर्विस के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने भीमताल, द्वाराहाट, गौचर, पुरोला और सहस्त्रधारा में नए फायर स्टेशन खोले जाने की घोषणा की। साथ ही, उत्तराखण्ड में फायर सर्विस का एक विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किए जाने की भी बात कही। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले उत्तराखण्ड फायर सर्विस के सभी कर्मियों को 10-10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने तृतीय ऑल इंडिया फायर सर्विस गेम्स में पदक विजेता सात अग्निशमन कर्मियों एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त डीजीएफएस डिस्क मेडल प्राप्त दो कर्मियों को सम्मानित किया। साथ ही, जन-जागरूकता हेतु 20 नए फायर टैण्डरों एवं अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपात सेवा ने राज्य गठन से अब तक 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को आग से बचाया है। साथ ही, 27 हजार से अधिक लोगों एवं लगभग 7 हजार पशुओं का जीवन भी सुरक्षित किया है। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं भी इस सेवा में फायर फाइटर के रूप में सक्रिय योगदान दे रही हैं, जो गौरव की बात है।

राज्य में फायर सर्विस को सशक्त करने के लिए केंद्र सरकार ने 71 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस निधि से प्रदेश में 18 फायर स्टेशनों का निर्माण कार्य एवं अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद की जा रही है। साथ ही, अग्निशमन कर्मियों की सुरक्षा हेतु विश्वस्तरीय फायर सूट भी खरीदे गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गैरसैण में एक नया फायर स्टेशन भवन और 78 आवासों का निर्माण हो रहा है। बहादराबाद (हरिद्वार) फायर स्टेशन को भी स्वीकृति दी गई है। राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप फायर स्टेशनों की मैपिंग की जा रही है ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में भी अग्निशमन सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जा सकें।

प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अग्निशमन कर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ, टनकपुर, खटीमा, अराकोट और रैणी जैसी आपदाओं में उन्होंने समर्पण भाव से कार्य किया। आगामी चारधाम यात्रा में भी फायर सर्विस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाली है।

कार्यक्रम में मेयर सौरभ थपलियाल, सचिव गृह शैलेश बगौली, डीजीपी दीपम सेठ, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. रवि दत्त गोदियाल, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में विवेकानंद इंटर कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
Next: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.