Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • सीएम धामी ने पत्नी संग की केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना, विश्व शांति एवं कल्याण यज्ञ में किया प्रतिभाग
  • रुद्रप्रयाग

सीएम धामी ने पत्नी संग की केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना, विश्व शांति एवं कल्याण यज्ञ में किया प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
04 (37)

डीएम व अन्य अधिकारियों संग लिया पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ थी। सीएम ने धर्म संस्था काशी यात्रा कमेटी तमिलनाडू, केदार सभा और श्री बदरी-केदार समिति के संयुक्त सहयोग में मंदिर परिसर में आयोजित अनुष्ठान (यज्ञ) में आहूति देकर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने दर्शन के लिए पहुंचे तीर्थ यात्रियों से यात्रा मार्ग एवं मंदिर परिसर की सुविधाओं पर फीड बैक लिया। मंगलवार सुबह केदारनाथ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने परिवार सहित बाबा केदार के दर्शन करने के साथ ही विश्व शांति एवं कल्याण के लिए आयोजित तीन दिवसीय यज्ञ में प्रतिभाग किया। बाबा केदार के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों से भी विशेष संवाद किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित अन्य अधिकारियों के साथ पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर कार्य कर रहे श्रमिकों से संवाद करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि तीर्थ यात्रियों के अनुभव को और सुखद बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ईशाणेश्वर मंदिर, रेन शैल्टर, आस्था पथ, वाटर एटीएम सहित अन्य निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचने वाले 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं को प्रतिदिन ठहरने की उचित व्यवस्था रहे। तीर्थ यात्री यहां से बेहतर संदेश लेकर जाए इसके लिए हर संभव सुविधा मुहैया कराई जाए। उन्होंने पुनर्निर्माण एवं नव निर्माण कार्यों पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि अब तक जिला प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर किया है। उम्मीद है आगे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षाओं के अनुरूप यहां कार्य पूर्ण होगा। मुख्यमंत्री ने यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े सभी कार्यों में तेजी लाते हुए प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राफ्टिंग के दौरान राफ्ट पलटने से कोलकाता के पर्यटक की मौत, 7 पर्यटकों को सकुशल बचाया
Next: जाल में फंसे मगरमच्छ को गंगनहर से निकालकर बाणगंगा में छोड़ा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.