Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सीएम धामी ने की खटीमा में थारू जनजाति के लोगों संग बैठक
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम धामी ने की खटीमा में थारू जनजाति के लोगों संग बैठक

RNS INDIA NEWS 10/02/2022
rns featured image new

बीजेपी के विकास कार्यों को गिनाया और बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की

रुद्रपुर। उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होना है, ऐसे में सभी प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थारू जनजाति के बुजुर्गों और नेताओं के साथ एक बैठक की और अपने पक्ष में वोट करने अपील की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनजाति समाज के साथ हुई मीटिंग में बीजेपी के विकास कार्यों को गिनाया और बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित जनजाति के लोगों को बताया कि राज्य सरकार द्वारा उनके बच्चों के लिए एकलव्य आवासीय विद्यालय खटीमा में खोला गया है। साथ ही आईटीआई में करोड़ों की लागत से बिल्डिंग बनाई जा रही है। आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में छात्रावास और शिक्षकों के नए भवन बनाए जा रहे हैं, जो आने वाले समय में जनजाति समाज के लिए एक मील का पत्थर साबित होंगे। सीएम ने बताया कि उनकी और सरकार की ओर से लगातार यह प्रयास है कि जनजाति के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे आ सकें। सीएम धामी ने कहा कि जनजाति समाज के उत्थान के लिए उनकी सरकार लगातार काम कर रही है। सीएम धामी ने कहा कि जनजाति समाज के उत्थान के लिए बीजेपी सरकार लगातार प्रयासरत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 26 लाख रुपए की स्मैक के साथ दर्जी गिरफ्तार
Next: आचार संहिता उल्लंघन मे आप प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.