Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ में मुख्य सेवक भंडारा में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ में मुख्य सेवक भंडारा में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया

RNS INDIA NEWS 02/05/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग (आरएनएस)। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ परिसर में आयोजित मुख्य सेवक भंडारे में भाग लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और अपने हाथों से भोजन परोसा। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ धाम की स्वच्छता में लगे पर्यावरण मित्रों और पुनर्निर्माण कार्य में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ मुख्य सेवक भंडारे के तहत हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालु बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। श्रद्धालुओं ने यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की जीवनरेखा है। उन्होंने बताया कि आगामी 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे और इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर निगरानी की जा रही है। यात्रा मार्गों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गत वर्ष क्षेत्र में आपदा आने के कारण करीब 35 दिन तक यात्रा बाधित रही, लेकिन प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से यात्रा को दोबारा सुचारु किया गया, जिससे रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु चारधाम पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि चारधाम यात्रा पूरे वर्ष चल सके, इसी उद्देश्य से शीतकालीन यात्रा की शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए मुखवा (उत्तरकाशी) में गंगा दर्शन कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि केदारनाथ का पुनर्निर्माण कार्य उनके नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। प्रधानमंत्री इस कार्य की नियमित समीक्षा करते हैं और लगभग दो हजार करोड़ रुपये की लागत से धाम का भव्य निर्माण कार्य जारी है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने गौरीकुंड से केदारनाथ तक रोपवे निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की है, जो यात्रा को और अधिक सुगम बनाएगा।

इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल, डॉ. मधु भट्ट, कर्नल अजय कोठियाल, तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, अंकित सेमवाल, उमेश पोस्ती, हिमांशु चमोली सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्र उच्चारण के बीच विधि-विधान से खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
Next: नैनीताल घटना को लेकर अल्मोड़ा में आक्रोश, 03 मई को बंद का आह्वान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.