Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में तीन साल के भीतर की रिकार्ड 14800 भर्तियां
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन साल के भीतर की रिकार्ड 14800 भर्तियां

RNS INDIA NEWS 04/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सरकार के तीन साल पूरे होने पर गुरुवार को मीडिया से बातचीत में उत्तराखंड की जनता का आभार जताते हुए कहा कि राज्य के इतिहास में इस अवधि में रिकार्ड 14,800 सरकारी भर्तियां की गई। कहा कि इस दौरान सरकार ने कई चुनौतियों से मुकाबला करते हुए उनका समाधान निकाला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी के स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद से मुख्यसेवक के रूप में आज तीन वर्ष पूर्ण हुए हैं। जन-जन की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप इन वर्षों में देवभूमि उत्तराखंड के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य किया है और आगे भी इसी प्रकार प्रदेशवासियों के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास के लिए कार्य करता रहूंगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए बिना रुके, बिना थके कार्य कर रहे हैं। सरकार का हर पल और हल क्षण राज्य की सेवा के लिए समर्पित है। कहा कि इस कालखंड में अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कहा कि युवाओं और नौजवानों का जो एक बड़ा सपना रोजगार का होता था उसके लिए बेहतर तरीके से काम किया। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी बनाने के लिए कठोर नकल अध्यादेश लेकर आए हैं, अब सभी परीक्षाएं नकलविहीन संचालित हो रही हैं।

सीएम ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति के लिए भी अनेक योजनाएं रोजगार व स्वरोजगार के क्षेत्र में लाए हैं। स्वयं सहायता समूह, महिला मंगल दल को सशक्त और मजबूत बनाने की दिशा में ठोस काम किए गए। कहा कि गरीबों के कल्याण को सरकार गंभीर है और समाज के अंतिम छोर तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचे। इसके लिए सरकार और शासनतंत्र की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री मोदी का जो संकल्प है, उस पर खरा उतरने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। किसानों का आय दोगुनी हो, इसके लिए कई नई योजनाएं ला रहे हैं चाहे वह पशुधन के क्षेत्र में हो या फिर मत्स्य, हार्टीकल्चर, मिशन एप्पल, कीवी, दाल चीनी योजना हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्वैलरी शोरूम में खरीदारी के बाद 2 लाख 35 हजार की धोखाधड़ी
Next: धामी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य : गणेश जोशी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.