Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में अपराधी कोई भी हो, बख्शे नहीं जाएंगे: धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में अपराधी कोई भी हो, बख्शे नहीं जाएंगे: धामी

RNS INDIA NEWS 09/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि उत्तराखंड में अपराधी कोई भी हो बिल्कुल बख्शे नहीं जाएंगे। राज्य सरकार का अपराध मुक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प है, जिस दिशा में पुलिस कड़े कदम उठा रही है। नानकमत्ता डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की 28 मार्च की सुबह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश गोली मार कर मोटर साइकिल से फरार हो गए थे। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए गुरुद्वारा नानकमत्ता पहुंचे थे और डेरा के सदस्यों से वादा किया था कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने डीजीपी अभिनव कुमार को इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने हत्यारों की धरपकड़ को एसआईटी गठित करने की भी हिदायत दी थी। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने कई टीमें गठित कर अपराधियों की धरपकड़ को जाल बिछाना शुरू किया था। सोमवार रात को इनपुट मिलने पर एसटीएफ और पुलिस ने भगवानपुर (हरिद्वार) में अपराधियों की गिरफ्तारी को कई टीमें लगाई, लेकिन पुलिस को देख बदमाशों ने फायर शुरू कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश अमरजीत सिंह उप्र बिट्टू को मार गिराया। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था। मारा गया बदमाश अमृतसर (पंजाब) का रहने वाला था।
उधर, मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। कानून अपने हाथ में लेने वालों को खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मतदान केंद्रों पर होंगे लू से बचाव के इंतजाम:  पुरुषोत्तम
Next: वनों को आग से बचाने के उपाय बताए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.