Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अरुणांचल प्रदेश की जीत 4 जून की प्रचंड जीत का आगाज: धामी
  • ऊधम सिंह नगर

अरुणांचल प्रदेश की जीत 4 जून की प्रचंड जीत का आगाज: धामी

RNS INDIA NEWS 03/06/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। लोकसभा चुनाव में धुंआधार प्रचार के बाद रविवार को खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश की जीत लोकसभा चुनाव में भाजपा की होने वाली प्रचंड जीत का आगाज है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत हो चुकी है। बनबसा जाते समय सीएम धामी पूर्णागिरी जाने वाले श्रद्धालुओं से मिले और उनसे यात्रा के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को मिली प्रचण्ड जीत पर सभी कार्यकताओं को बधाई दी। धामी ने कहा कि अरुणाचल की 60 सीटों में से 46 सीटों पर भाजपा विजयी रही। कुछ ऐसे ही परिणाम 4 जून को आएंगे, जब वोटों की मतगणना होगी। अरुणाचल में भाजपा को मिली प्रचंड जीत ने भाजपा के पक्ष में आ रहे जनादेश का पहले से ही आगाज कर दिया है। इससे पहले सीएम धामी सुबह साढ़े नौ बजे लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और भाजपा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दो घंटे जनता से मिलने के बाद सीएम धामी बनबसा के लिए कार से चले गए। रास्ते में सीएम धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा की। यहां दो करोड़ की लागत से हो रहे निर्माण का जायजा लिया। यहां भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामू जोशी, दिनेश सिंह मंगला, विधायक शिव अरोड़ा, संतोष गौरव , हिमांशु बिष्ट, गोपाल बिष्ट, देवेंद्र चंद, शोभनाथ मौर्य, नंदन सिंह खड़ायत, गणेश जोशी, दीपक बिष्ट, मनोज वाधवा, रमेश चंद्र जोशी, नवीन भट्ट आदि रहे।

सिल्वर मेडल जीतने वाले जतिन को बधाई
मुख्यमंत्री ने देहरादून में सीनियर नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले जतिन और उनके कोच दीपक सिंह को बधाई दी। जतिन का चयन अन्तरराष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप के लिए लिये भी चयन हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवतियों को टक्कर मारने के आरोप में कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा
Next: स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 2251 विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.