Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सीएम धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/12/2021
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक भेंट कक्ष में भारत के बैटमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित कर उन्हें 15 लाख की धनराशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन के माता पिता को भी इस अवसर पर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक जीतकर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सेन आगामी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करें तथा लक्ष्य सेन उस लक्ष्य को प्राप्त करें इसकी हम सब कामना करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलों एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति-2021 लागू की गई है। राज्य में महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जायेगी ताकि अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ सकें। खेल नीति में खिलाड़ियों के उन्नयन, खेल प्रतिभाओं को तलाशने, निखारने व उभारने, खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, खिलाड़ियों के नियोजन, सामान्य आहार के साथ-साथ बेहतर डाइट की व्यवस्था, खिलाड़ियों के लिए रोज़गार के अवसर तथा सम्बंधित पूर्ण सुविधाएं प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। युवाओं में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। राज्य के हर ग्राम पंचायत में ’’स्वस्थ युवा स्वस्थ उत्तराखंड’’ योजना के अन्तर्गत ओपन जिम खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता बढ़ाने के साथ ही महिला खिलाड़ियों के खेल कौशल विकास हेतु जनपद उधमसिंह नगर में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किया जाएगा। नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। महाविद्यालयों, व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 5 प्रतिशत का उत्कृष्ट खिलाड़ी खेल कोटा प्रदान करने, नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को भी एशियन, कामनवेल्थ, वर्ल्ड, ओलंपिक पदक विजेताओं की भांति सरकारी सेवा प्रदान की जायेगी। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का आहवान किया कि उन्हें अपनी मेहनत, मनोयोग एवं संकल्प के साथ मैदान में जीतकर आसमान छूने के लिये प्रयत्नशील बनना होगा।

इस अवसर पर विधायक शक्ति लाल शाह, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, निदेशक खेल जी.एस. रावत, संयुक्त निदेशक डॉ. धर्मेंद्र भट्ट, अलकनन्दा अशोक, लक्ष्यसेन के पिता डी.के.सेन, माता मंजू सेन के साथ ही खिलाड़ी एवं खेल से जुड़े लोग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की विस विस्तारकों और प्रभारियों के साथ बैठक
Next: राशिफल 27 दिसम्बर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.